क्राइम

ननदोई के साथ प्यार में ऐसी डूबी महिला कि पति समझाता रहा और वो कत्ल कर गई

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 12, 2023, 07:18 PM IST

इस मामले में ससुर ने ही अपनी बहू और दामाद पर आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसके बाद मामला सामने खुलकर आ गया है। हत्या इतने बेदर्द तरीके से की गई है कि हर कोई हैरान है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

यूपी के हरदोई जिले में एक महिला, ननदोई के प्यार में ऐसी डूबी कि अपने ही पति की हत्या बेदर्दी से कर दी। महिला ने हत्या करने के बाद मामले को छुपाने का भी प्लान बना लिया था, लेकिन ससुर को शक हुआ और उसने पुलिस को शिकायत कर दी, जिसके बाद सारा राज खुलकर सामने आ गया।

ननदोई से प्यार

शादी के बाद जब आरोपी महिला ससुराल आई तब तक सब ठीक ही था। पति-पत्नी के बीच प्यार था, संबंध थे, सही से रह रहे थे। इसी बीच बहनोई की एंट्री होती है। महिला का दिल अपने ननदोई पर आ जाता है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो जाता है।

पति को भनक

पत्नी की बेवफाई की भनक पति समेत पूरे परिवार को हो गई थी। पति प्यार से अपनी पत्नी को समझा रहा था। लेकिन महिला पूरी तरह से अपने ननदोई के प्यार में डूबी हुई थी। महिला को पति ने एक बार रंगे हाथ पकड़ भी लिया था। महिला को डर हुआ कि कहीं पति सबके सामने उसकी राज को खोल न दे।

रच दी साजिश

इसके बाद महिला ने साजिश रच दी। शुक्रवार को पत्नी के साथ मृतक खेतों की ओर गया था। जिसके कुछ समय बाद खबर आई कि शख्स पेड़ से गिरकर घायल हो गया है। जब तक लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।

कैसे मारा

महिला ने ननदोई के साथ पहले से सेटिंग करके रखी थी। पति के साथ जैसे ही वो खेत पर पहुंची पहले दुपट्टा से उसका गला कस दिया, फिर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article