ये वीडियो देख लुटेरों के मन में बैठ जाएगा डर, दुकानदार ने सिखाया गजब का मजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2021, 11:14 PM IST

Jhajjar robbery: हरियाणा के झज्जर में एक लुटेरे को दुकान को लूटने की कोशिश करना भारी पड़ गया। दरअसल, दुकानदार ने उल्टे ही उस पर बंदूक चला दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

नई दिल्ली: हमने उन घटनाओं के बारे में सुना है या देखा है जहां लुटेरों ने लूट के दौरान लोगों को मार डाला हो। लेकिन हरियाणा के झज्जर से पूरा उल्टा मामला सामने आया है। यहां एक पतंजलि स्टोर के मालिक ने एक नकाबपोश लुटेर पर गोली चला दी, जो दुकान में लूटपाट करने आया था। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में नकाबपोश शख्स को दुकानदार पर बंदूक तानते हुए देखा जा सकता था।

हालांकि, अगले ही पल स्टोर के मालिक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और लुटेरे पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने कहा है कि वह पूरी घटना की गहन जांच करेगी। घटना बुधवार शाम बीकानेर चौक पर हुई जहां पतंजलि स्टोर स्थित है। 

सूत्रों ने बताया कि लुटेर को हाथ और कमर में गोली लगी। आरोपी के साथ एक साथी भी था। घायल लुटेरे को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपी स्टोर के मालिक को लूटने के मकसद से आए थे या स्टोर के मालिक को मारने के मकसद से।

End of Article