Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में सबसे सुरक्षित इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, महिला पुलिस सहित 3 की हत्या 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 10:51 AM IST

Jamshedpur Triple Murder: इस ट्रिपल मर्डर को किसने और क्यों अंजाम दिया, यह अभी पहली बना हुआ है। पुलिस लाइन में ज्यादातर पुलिसकर्मी और उनके परिवार रहते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इस हत्याकांड की जांच में पुलिस डाग स्क्वॉड की भी मदद ले रही है।  

Jamshedpur Triple Murder: झारखंड के जमशेदपुर के पुलिस लाइन में ट्रिपल मर्डर हुआ है। इस मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां एक घर से बेटी, बुजुर्ग मां के साथ महिला पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ है। मौके पर एसएसपी सहित पुलिस महकमा पहुंचा। घटना की लूट सहित सभी एंगल से जांच की जा रही है। इस ट्रिपल मर्डर को किसने और क्यों अंजाम दिया, यह अभी पहली बना हुआ है। पुलिस लाइन में ज्यादातर पुलिसकर्मी और उनके परिवार रहते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इस हत्याकांड की जांच में पुलिस डाग स्क्वॉड की भी मदद ले रही है। फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर सैंपल एकत्र कर रही है। एसएसपी का कहना है कि हत्या के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही है। जांच में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। 

End of Article