Gorakhnath Mandir Attack: मुर्तजा से पूछताछ में मिली खास जानकारी, नेपाली खाते से ISIS को भेजे थे आठ लाख रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 09:24 AM IST

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के मुख्य आरोपी मुर्तजा अब्बासी ने पूछताछ में कुछ खास जानकारी दी है। एटीएस का कहना है कि 2020-21 के दौरान उसने सीरिया में आईएसआईएस को नेपाली खाते से करीब आठ लाख रुपए भेजे थे।

गोरखनाथ मंदिर में तैनात पीएसी जवानों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का केस मंगलवार को शासन ने आतंकवाद-निरोधक दस्ते (एटीएस) को ट्रांसफर कर दिया। केस ट्रांसफर होते ही मुर्तजा को उसके पास से बरामद सभी सामान के साथ एटीएस को सौंप दिया गया। एटीएस ने उससे पूछताछ की। इस बीच यूपी एटीएस की टीम ने मुंबई पहुंचकर मुर्तजा के दो ठिकानों पर उसके बारे में जानकारी जुटाई। उसके बारे में यह भी जानकारी सामने आ रही है कि वो अपने घर के छत पर निशानेबाजी का अभ्यास करता था। उसके पास से एक एयरगन भी बरामद की गई है। इस बीच मुर्तजा को लेकर एटीएस टीम लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। 

अब तक की पूछताछ में जानकारी

  1. पांच बैंक खातों की जानकारी
  2. 2020, 21 में सीरिया भी आईएसआईएस को  पैसे भेजे थे।
  3. नेपाली खाते के जरिए करीब आठ लाख सीरिया भेजा था।
  4. मुर्तजा जेहादी वीडियो देखता था।
  5. आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ 
  6. लोन वुल्फ की तर्ज पर हमला किया था

कई और जानकारी
एटीएस सूत्रों के मुताबिक हमला करने के बाद सुरक्षाकर्मी से हथियार छीनना था। लेकिन उसकी कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में करीब 6 और लोगों पर शक है जिन्होंने अलग अलग समय पर मुर्तजा की मदद की होगी। ऐसा लगता है कि पढ़ाई लिखाई के दौरान ही मुर्तजा की मानसिकता बदल गई थी। दरअसल मुर्तजा की पत्नी जो अब तलाकशुदा है उसने बताया कि उसकी शादी में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं थी। इसके साथ ही मुर्तजा के पिता के दावों की पोल उस समय खुल गई जब उसके ससूर ने बताया कि वो मानसिक तौर पर सही शख्स था। 

End of Article