क्राइम

Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड में सामने आया बिरयानी कनेक्शन, बाहुबली अतीक के करीबी से जुड़े तार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 10:34 AM IST

Umesh pal murder case : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा है कि राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके गनर की हत्या के मामले में जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। बता दें कि वर्ष 2005 में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अहम गवाह रहे उमेश पाल और उसके गनर की पिछली 24 फरवरी को प्रयागराज में दिनदहाड़े बम और गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

Image

बाहुबली अतीक अहमद तक जुड़े हत्याकांड के तार।

Photo : BCCL

Umesh Pal murder case: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में बिरयानी कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल हुआ था वह बिरयानी शॉप संचालक नफीस अहमद की थी जो कि बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी है। हालांकि नफीस ने कुछ महीने पहले ही इस कार को एक महिला को बेच दिया था। यह कार शहर के जीटीबी नगर इलाके में रहने वाली रुखसार नाम की महिला को बेची गई थी। बिना नंबर की इस क्रेटा कार को पुलिस ने बाहुबली अतीक अहमद के घर के पास से बरामद किया था।

क्रेटा कार मालिक तक पहुंची पुलिस

इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस ने अब कार मालिकों का पता लगा लिया है। नफीस की बिरयानी शॉप सिविल लाइंस इलाके में 'ईट ऑन' के नाम से चलती है। वारदात में कार की भूमिका सामने आने के बाद एसटीएफ ने नफीस के घर और रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। जिस महिला को कार बेची गई थी वह भी फरार है। नफीस और रुखसार के फरार होने की वजह से जांच एजेंसियों को इन पर शक और गहरा गया है।

अतीक अहमद गिरोह से पुराना कनेक्शन

जांच में पता चला है कि बिरयानी रेस्टोरेंट संचालक नफीस का अतीक अहमद गिरोह से पुराना कनेक्शन है। अतीक अहमद की जमीन पर ही पहले नफीस की बिरयानी शॉप चलती थी जिस पर सरकारी अमले ने 2020 में नफीस के किचन पर बुलडोजर चलाया था। सीएए और एनआरसी के आंदोलन में धरने पर बैठी महिलाओं को बिरयानी बांटकर भी नफीस सुर्खियों में आया था।

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा है कि राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके गनर की हत्या के मामले में जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। बता दें कि वर्ष 2005 में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अहम गवाह रहे उमेश पाल और उसके गनर की पिछली 24 फरवरी को प्रयागराज में दिनदहाड़े बम और गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article