क्राइम

बेंगलुरू में Uber टैक्सी ड्राइवर ने महिला के साथ की गंदी हरकत, दिखाया 'प्राइवेट पार्ट'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 21, 2023, 09:07 PM IST

Bengaluru Molestation in Uber Taxi: उबर ड्राइवर ने उसकी टैक्‍सी में बैठी महिला के साथ गंदी हरकत की, इस घटना का महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन पोस्ट पर शेयर किया।

Image

बेंगलुरू में उबर ड्राइवर ने उसकी टैक्‍सी में बैठी महिला के साथ गंदी हरकत की

Uber Taxi Driver Molestation: कैब राइड (Cab-Ride) आज की भागती दौड़ती जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है लेकिन उस वक्त क्या हो जब महिलाओं के साथ छेड़खानी होने लगे, ताजा मामला बेंगलुरू से सामने आया है जहां एक उबर ड्राइवर (Uber Taxi Driver) ने बेंगलुरु (Bengaluru) में एक महिला के सामने अपने निजी अंगों का प्रदर्शन करते हुए छेड़खानी की इससे महिला सदमे में आ गई और अपने साथ हुई इस घटना लिंक्डइन पोस्ट (LinkedIn Post) पर शेयर किया है।

वहीं शेयर किए जाने के बाद लिंक्डइन पोस्ट वायरल हो गई और ऐसा होने के बाद लोगों का गुस्सा सामने आया है वहीं उबर कंपनी ने कैब ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की है।

उबर ड्राइवर ने अपने निजी अंगों का प्रर्दशन किया

महिला लिंक्डइन पर महिला ने जो पोस्‍ट लिखी उसमें उसने बताया कि उन्होंने बीटीएम सेकेंड स्टेज से जेपी नगर मेट्रो के लिए कैब ली। उसने कहा कि ड्राइवर समय पर आया और पहले तो सब कुछ सामान्य लग रहा था, कुछ देर बाद ड्राइवर ने एक अंजान रास्ते पर गाड़ी मोड़ ली। इसके बाद महिला ने तुरंत उसे रोका हालांकि आपत्ति जताने के बाद ड्राइवर ने मैप के रास्ते पर गाड़ी घुमा दी फिर महिला ने डरकर उसने अपनी डेस्टिनेशन तक पहुँचने से पहले ही जल्दी ड्रॉप-ऑफ़ करने का फैसला किया। बताते हैं कि जैसे ही महिला ने कैब ड्राइवर का चुकाया वैसे ही ड्राइवर ने अपने निजी अंगों का प्रर्दशन किया।

ये घटना महिला के जेहन से नहीं जा रही है

सदमे में आई महिला महिला यात्री ड्राइवर से डर कर तुरंत टैक्‍सी से दूर भाग गई और ऐसी जगह की तलाश करने लगी जहां पर लोगों की भीड़ हो। आखिरकार उसने खुद को बचा लिया लेकिन ये घटना उसके जेहन से नहीं जा रही है और महिला बेहद सदमे में हैं हालांकि उबर के एक्शन पर उसने संतोष जताया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article