क्राइम

Anupam Kher:अनुपम खेर के ऑफिस में हुई चोरी, अभिनेता बोले-'भगवान उन्हें सद्‌बुद्धि दें'

Theft in Anupam Kher's Office: मुंबई में फिल्म एक्टर अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी का मामला सामने आया है जिसपर अनुपम खेर ने कहा कि 'भगवान उन्हें सद्‌बुद्धि दें।

Image

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर

Anupam Kher's Office Theft: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के कार्यालय में दो अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर उनकी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव और नकद 4.15 लाख रुपये चुरा लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात अंबोली इलाके में वीरा देसाई मार्ग पर स्थित कार्यालय में हुई।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने कार्यालय के ताले टूटे हुए पाए।खेर ने खुद सोशल मीडिया मंच 'एक्स' और अपने 'इंस्टाग्राम' पेज पर पोस्ट के जरिए इस घटना के बारे में बताया।

खेर ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, 'कल रात मेरे वीरा देसाई मार्ग स्थित कार्यालय में दो चोरों ने दो दरवाजे तोड़ दिए और लेखा विभाग से पूरी तिजोरी (जिसे वे शायद नहीं तोड़ पाए) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव चुरा लिए, जो एक बॉक्स में थे। हमारे कार्यालय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।'

उस फिल्म का नाम नहीं बताया, जिसके निगेटिव चोरी हुए हैं

उन्होंने उस फिल्म का नाम नहीं बताया, जिसके निगेटिव चोरी हुए हैं।खेर ने बताया कि इमारत के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों (चोर) ऑटो रिक्शा में जाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'भगवान उन्हें सद्‌बुद्धि दें।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबोली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article