क्राइम

कनाडा जाने निकले थे हरप्रीत सिंह, एजेंट ने दिया धोखा और पहुंच गए US; लाखों लुटाने के बाद अमेरिका से डिपोर्ट हुए शख्स की कहानी

अमेरिका से 104 लोगों को भारत डिपोर्ट किए गए हैं, जिसमें वो लोग हैं जो पैसे कमाने की चाहत में डंकी रूट के जरिए या अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे थे और अब पकड़े जाने के बाद उन्हें डिपोर्ट किया गया है, जिसमें नागपुर के रहने वाले हरप्रीत सिंह ललिया भी शामिल हैं।

Image

अमेरिका से डिपोर्ट किया गया युवक हरप्रीत सिंह ललिया

अमेरिका जाने की चाहत में कई युवा लाखों गंवा के बाद अब भारत डिपोर्ट किए जा चुके हैं। डिपोर्ट किए गए इन लोगों में एक युवक ऐसा भी है, जो कनाडा जाना चाहता, उसके पास वीजा भी था, लेकिन एजेंट ने ऐसा धोखा दिया कि अमेरिका पहुंच गया। रास्ते में माफियाओं ने पकड़ा, पैसे मांगे, किसी तरह वहां से निकला तो अब भारत डिपोर्ट कर दिया गया। यह कहानी है महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हरप्रीत सिंह ललिया की, जो अब 50 लाख लुटाने के बाद अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए जा चुके हैं।

कनाडा का वीजा तो फिर कैसे पहुंचे अमेरिका

हरप्रीत ने अपनी यात्रा के दौरान जो कठिनाइयां झेलीं, वो सच में बहुत तकलीफदेह हैं। हरप्रीत सिंह ललिया ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया कि वो नागपुर से कनाडा का वीजा लेकर गया था, एजेंट को पैसा दिया था, उसकी अबू धाबी की कनेक्टिंग फ्लाइट थी, वहां उसे उस फ्लाइट में चढ़ने ही नहीं दिया गया, जिसके बाद वो अबू-धाबी से वापस आ गया था। इसके बाद वो 6 दिन दिल्ली में रहा, जहां से एजेंट ने इजिप्ट से स्पेन भेजा वहां से क्वातामाला भेजा गया फिर मैक्सिको से हामासिलो और तकैती बॉर्डर पर रखा गया।

लगभग 50 लाख किए खर्च

हरप्रीत सिंह ललिया ने बताया कि इनसब में उसके लगभग 50 लाख रुपये खर्च हो गए। जिसमें उसने 25 लाख रुपये का लोन बैंक से लिया था बाकि दोस्तों से पैसे उधार लेकर और कुछ सामान बेचकर वो अमेरिका तक पहुंचा था। इस दौरान रास्ते में उसे माफियाओं ने भी पकड़ा था, जहां वो 10 दिन तक रहा था।

जंजीर डालकर भेजा गया वापस

इतने पैसे खर्च करने के बाद भी हरप्रीत सिंह को क्या मिला, पैसे गए, अपराधियों की तरह हरप्रीत के हाथों में हथकड़ी, पैरों और कमर में जंजीर डालकर, सैन्य प्लेन से भारत डिपोर्ट किया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article