क्राइम

हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दुष्कर्म, बचपन के दोस्त ने शराब पिलाकर किया रेप

Hyderabad Software Engineer Rape Case: हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में से एक पीड़िता के बचपन का दोस्त था।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Hyderabad Software Engineer Rape Case: तेलंगाना के हैदराबाद शहर में एक बार फिर दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया गया है। इस बार शहर के वनस्थलीपुरम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। हैरान करने वाली बात है कि इंजीनियर से हैवानियत करने में उसके बचपन का दोस्त भी शामिल है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बचपन के दोस्त ने बनाया हवश का शिकार

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शहर के हयात नगर स्थित लेक्चरर्स कॉलोनी का रहने वाला गौतम रेड्डी और एक अन्य व्यक्ति ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दरिंदगी की है। वनस्थलीपुरम एसीपी काशी रेड्डी के अनुसार, घटना तब हुई जब पीड़िता अपने बचपन के दोस्त गौतम रेड्डी के साथ एक पार्टी के लिए होटल में गई थी।

शराब पिलाकर होटल में किया रेप

पुलिस के मुताबिक, घटना 29 जुलाई रात की है। जब इंजीनियर और उसका दोस्त गौतम रेड्डी ओंकार नगर स्थित एक ग्रैंड रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए गए थे। डेक्कन क्रॉनिकल में छपी खबर के हवाले से होटल के कमरे में जाने से पहले दोनों ने एक 'बार' में शराब पी। पीड़िता भी नशे की हालत में थी, जिसका फायदा उठाकर उसके दोस्त और एक अन्य शख्स ने उसके साथ तथाकथित रूप से दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने कमरे में गौतम के साथ एक अन्य व्यक्ति को देखकर शोर मचाया तो दोनों मौके से भाग निकले।

पीड़िता की आवाज सुनकर होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा। पीड़िता ने अपने साथ हुई वारदात के संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article