क्राइम

Shraddha murder case : नया खुलासा, सूत्रों का दावा-आफताब से अलग होना चाहती थी श्रद्धा

  • Edited by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 29, 2022, 01:17 PM IST

Shraddha murder case : सूत्रों की मानें तो श्रद्धा आफताब को छोड़ना चाहती थी। 3 और 4 मई को दोनों ने अलग होने और अलग रहने का फैसला किया। यह बात आफताब को रास नहीं आई। उसे लगा कि श्रद्धा किसी और के साथ अपना रिश्ता बना लेगी।

Image

तिहाड़ जेल में बंद है श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • श्रद्धा वालकर मर्डर केस की जांच में हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं
  • सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस को 13 हड्डियां मिल चुकी हैं जो कि श्रद्धा की हैं
  • हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है आफताब, सोमवार को उसके वाहन पर हमला हुआ

Shraddha murder case : श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और नई बातें सामने आ रही हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अब तक श्रद्धा के शरीर की 13 हड्डियां मिल चुकी हैं। इसके अलावा भी कुछ चीजें मिली हैं जो कि सीएफएसएल जांच से स्पष्ट होंगी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को श्रद्धा का जबड़ा भी मिल चुका है। दिल्ली पुलिस ने कुछ हथियार बरामद किए हैं, ये हथियार जंगल और आफताब के फ्लैट से मिले हैं। श्रद्धा के शव को आफताब ने किस हथियार से काटा ये सीएफएसएल रिपोर्ट के बाद पता लगेगा। गुरुग्राम से भी कुछ बॉडी पार्ट मिले हैं।

आफताब को छोड़ना चाहती थी श्रद्धा-सूत्र

सूत्रों की मानें तो श्रद्धा आफताब को छोड़ना चाहती थी। 3 और 4 मई को दोनों ने अलग होने और अलग रहने का फैसला किया। यह बात आफताब को रास नहीं आई। उसे लगा कि श्रद्धा किसी और के साथ अपना रिश्ता बना लेगी। जांच दिल्ली पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उसके पास कोई चश्मदीद नहीं है।

तिहाड़ जेल में बंद है आफताब

श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है। सोमवार को उसे लेकर जा रही एक पुलिस वैन पर रोहिणी स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के बाहर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। पूनावाला को पॉलीग्राफ जांच के लिए एफएसएल ले जाया गया था। अब एफएसएल के बाहर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

हत्या के आरोप में 12 नवंबर को गिरफ्तार हुआ आफताब

पूनावाला ने दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित मकान में वालकर की कथित रूप से गला दबा कर हत्या कर दी थी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने के बाद 300 लीटर के फ्रिज में करीब तीन सप्ताह तक रखा, और फिर उन टुकड़ों को कई दिनों तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका। पुलिस ने पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया। पुलिस हिरासत को 17 नवंबर को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया। अदालत ने 22 नवंबर को फिर से पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article