क्राइम

बिस्तर पर खून से सना तकिया, दीवारों पर छींटे और फिर नीला ड्रम...मासूम की दर्दनाक मौत से कांपा सतना

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 11 साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने शव को नीले ड्रम में छिपाकर मौके से फरार हो गया।

Image

सतना में मची सनसनी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Satna Murder Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 साल के एक बच्चे की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में छिपा दिया गया। वारदात के बाद आरोपी अपने घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। यह घटना कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में सोमवार दोपहर की बताई जा रही है।

बिस्तर से लेकर ड्रम तक खून के निशान

जानकारी के अनुसार, जब बच्चा लापता हुआ तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां का दृश्य बेहद भयावह था। कमरे में बिस्तर पर खून से सना तकिया मिला, दीवारों पर खून के छींटे दिखाई दिए और बिस्तर से लेकर ड्रम तक खून के निशान फैले हुए थे।

5वीं का छात्र था मृतक

मृतक बच्चे की पहचान 11 वर्षीय शिवराज रजक के रूप में हुई है, जो कक्षा 5वीं का छात्र था। पुलिस ने तलाशी के दौरान घर में रखे नीले ड्रम से उसका शव बरामद किया। आरोप है कि मथुरा रजक नामक व्यक्ति ने हंसिए से गला रेतकर बच्चे की हत्या की। घटना के समय शिवराज घर में अकेला था, क्योंकि उसकी मां आशा रजक काम पर गई हुई थीं। उसकी बहन कॉलेज और भाई मजदूरी के लिए बाहर गए थे।

पुरानी रंजिश के चलते बनाया मासूम को निशाना

दोपहर में जब मां घर लौटीं तो बच्चा घर पर नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले आरोपी और बच्चे के पिता रमेश रजक के बीच विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते मासूम को निशाना बनाया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article