क्राइम

केरल: 2 महिलाओं की बलि, खून कमरे में छिड़का, फिर शव को टुकड़े-टुकड़े कर पकाकर खाया, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 08:39 PM IST

जिसने भी सुना। कानों पर यकीन करना मुश्किल हो गया। 21वीं सदी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला ये मामला सबसे अधिक शिक्षित राज्य केरल का है। धन दौलत की लालसा में कुर्बानी दी गई। दो महिलाओं को पहले जाल में फंसाया। फिर धोखे से उसकी हत्या कर दी। उसके खून को कमरे में छिड़का। और लाशों को टुकड़े-टुकडे कर पका कर खाया।

आज बात एक ऐसे खबर की। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि धन दौलत के चक्कर में इंसानों की कुर्बानी दी गई। दो महिलाओं को पहले जाल में फंसाया। फिर धोखे से उसकी हत्या कर दी। इंतेहां तो तब हो गई जब कातिल ने शवों को टुकड़ों में काटकर उसे पकाया और खाया। जिसने भी सुना । कानों पर यकीन करना मुश्किल हो गया। जिसने भी तस्वीरें देखीं। दिल बैठता चला गया। 21वीं सदी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला ये मामला कहां का है? किस पति पत्नी ने इतना क्रूर कदम उठाया। आपको सिलसिलेवार बताएंगे। पहले इस वारदात से उठे कुछ सवाल देख लीजिए।

मोहम्मद शफी ने पद्मा देवी की गला रेतकर हत्या क्यों की?

शफी ने रोसेलिन को मौत के घाट क्यों उतारा ?

कुर्बानी के नाम पर दो महिलाओं को 'हलाल' क्यों किया ?

अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर और देश में सबसे ज्यादा एजुकेशन वाले स्टेट केरल में काला जादू का ऐसा खेल हुआ। जिसने न्यू इंडिया के हर इंसान को सदमे में डाल दिया। दरअसल, ये पूरा सिक्वेंस किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसा है। लेकिन वाकया फिल्मी नहीं हकीकत है। केरल में रोसेलिन और पद्मा नाम की दो महिलाएं अलग अलग जगहों से लापता हुईं। रोसेलिन जून में लापता हुई थी जबकि पद्मा सितंबर के महीने में। पुलिस ने गुमशुदगी के इस मामले की जांच की, तो शक की सुई एक ही दंपत्ति पर गई। मामला जादू-टोना, धोखा, मर्डर और दरिंदगी तक जुड़ता चला गया।

पुलिस के मुताबिक रोसेलिन और पद्मा लॉटरी बेचने का काम करती थीं। लेकिन सवाल है कि इनकी हत्या क्यों हुई। और वो कौन लोग हैं जिन्होंने इनको मारा, और शव को टुकड़ों में काटकर, पकाकर खाया। और इस जघन्य वारदात का क्राइम एंगल क्या है?

दरअसल इस पूरे क्राइम सीन के तीन कैरेक्टर हैं--

पहला - तांत्रिक मोहम्मद शफी

दूसरा किरदार - भगवल सिंह

और तीसरा किरदार - लैला, जो भगवल की पत्नी है।

पुलिस की मुताबिक भगवल सिंह और उनकी पत्नी लैला आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इस दौरान वो फेसबुक पर श्रीदेवी नाम वाले प्रोफाइल के साथ जुड़े। दरअसल जिस व्यक्ति ने श्रीदेवी के नाम से अपना फेसबुक प्रोफाइल बना रखा था। वो तांत्रिक मोहम्मद शफी था। इसी तांत्रिक ने भगवल और लैला के सामने धन संपत्ति के लिए जादू टोने का जाल फेंका। कुर्बानी के नाम पर जघन्य हत्याकांड की साजिश रच डाली।

अब आगे कुर्बानी के लिए महिलाओं की तलाश थी। इसका जिम्मा भी खुद तांत्रिक शफी ने ही उठाया। उसने लॉटरी बेचने वाली रोसेलिन नाम की महिला से संपर्क किया। उसे सी ग्रेड फिल्म में काम का ऑफर दिया। शूटिंग के बहाने पथानामथिट्टा में भगवल और लैला के घर पर लेकर आया। इसके बाद भगवल और लैला के घर में पद्मा के हाथ पांव बांध दिए और बताया कि ये शूटिंग सीक्वेंस का ही हिस्सा है। लेकिन पद्मा को नहीं पता था कि शफी के जाल में फंस चुकी है।

जबतक पद्मा शफी के इरादों को भांपती, तबतक देर हो चुकी थी। शफी ने पद्मा पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर दिया। पद्मा को हलाल करने के लिए पहले उसके गले को काट दिया और पद्मा के खून को कमरे में छिड़का गया। पुलिस की मानें तो पद्मा की लाश के टुकड़े करके इन तीनों ने उसे खाया भी।

शफी यहीं पर नहीं रुका उसने अपनी परिचित रोजलिन को अपना अगला शिकार बनाया। इसके लिए उसने इसपार फिर से मोहरा बनाया भगवल और लैला को, उनके घर पर फिर से वही कांड, बस इसबार शिकार बदल चुका था। पद्मा की जगह इसबार रोजलिन थी। शफी ने रोजलिन को भी हलाल कर दिया। लाश के टुकड़े किए, उसे पकाया और खाया, और बची हुई लाश को जमीन में गाड़ दिया।

दो-दो महिलाओं के इस हलालकांड का खुलासा तब हुआ जब पद्मा के बेटे ने पुलिस को अपनी मां से संपर्क नहीं होने की शिकायत दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस किया तो शफी के कुकर्मों का खुलासा हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article