क्राइम

इश्क का ऐसा भूत! पत्नी ने चटनी में जहर मिलाकर पति को खिलाया,देवर ने लाश को 17 महीने तक भूसे में छिपाए रखा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 06:05 PM IST

dead body hidden in straw: रीवां पुलिस ने एक पुराने हत्याकांड का पर्दाफाश किया है बताते हैं पत्नी ने देवर के प्यार में पड़कर अपने पति की हत्या कर दी और लाश को भूसे के ढेर में छिपा दिया लेकिन अब मामला खुल गया है।

Image

देवर ने लाश को 17 महीने तक भूसे में छिपाए रखा (प्रतीकात्मक फोटो)

मध्य प्रदेश के रीवां से हत्या का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे यहां चार-पांच दिन पहले मिले मानव कंकाल की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है बताते हैं कि पत्नी ने ही देवर के प्यार में पति की हत्या की साजिश रची थी, और इस घटना की खास बात ये कि लाश को भूसे के ढेर में करीब 17 महीने तक भूसे में दबाकर रखा गया।

लेकिन कहते हैं पाप का घड़ा फूटता जरूर है इस केस में भी ऐसा ही हुआ रीवां जिले में मिले नर कंकाल मामले के खुलासे में जुटी पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति का नरकंकाल मिला है, उसकी पत्नी ने ही उसकी हत्या की थी और इस घटना में साथ दिया उसी के देवर ने लेकिन अब मामला खुल गया है।

उसके पीछे अवैध संबधों का मामला हैदेवर के साथ मिलकर अपने ही पति को मारने के पीछे की कहानी जो सामने आ रही है उसके पीछे अवैध संबधों का मामला है जहां उस महिला के अपने ही देवर से अवैध संबध थे जिसके चलते उसने अपने ही पति को मारने में गुरेज नहीं की, जांच में पता चला कि मृतक सुशील पिछले डेढ़ साल से लापता था पुलिस ने जब उसके परिवार की जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी पत्नी के उसके देवर के साथ में अवैध संबंध हैं।

डेड बॉडी को को 17 महीने तक भूसे में छिपाए रखा

साजिशकर्ताओं ने डेड बॉडी को 17 महीने तक भूसे में दबाए रखा मगर आखिर मामला खुल ही गया हालांकि आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए,

पुलिस ने जब उसके परिवार की जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी पत्नी के उसके देवर के साथ में अवैध संबंध हैं इस पर पुलिस ने देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुला।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article