क्राइम

Mumma नहीं करो...बेटा रोकता रहा, लेकिन बूढ़ी सास को बुरी तरह पीटती रही महिला, गुरदासपुर का वीडियो हुआ वायरल

पंजाब के गुरदासपुर का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपनी बुजुर्ग सास को पीटती दिख रही है, जबकि उसका छोटा बेटा बार बार कहता है कि मम्मी नहीं करो। इस वीडियो को लेकर लोगों में गुस्सा है। पंजाब महिला आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और गुरदासपुर पुलिस को 2 अक्टूबर तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

Image

गुरदासपुर का वीडियो हुआ वायरल। (स्क्रीनग्रैब)

Gurdaspur Viral Video: पंजाब के गुरदासपुर जिले का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक महिला अपनी बुजुर्ग सास के साथ बेरहमी से मारपीट करती दिख रही है, जबकि उसका छोटा बेटा अपनी मां को ऐसा करने से मना करता रहता है। इस परेशान करने वाले वीडियो से पता चलता है कि घर में लंबे समय से सास के प्रति भारी दुर्व्यवहार चल रहा था, जहां अब वीडियो वायरल होने से लोगों में गुस्सा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पंजाब महिला आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान ले लिया है।

वायरल वीडियो में दुर्व्यवहार का खुलासा

वीडियो में लड़का पंजाबी में कह रहा है, 'मम्मा मत करो', जबकि उसकी मां हरजीत कौर अपनी सास गुरबजन कौर को पीटती रहती है। बेटे की बार-बार विनती के बावजूद, हरजीत अपनी सास के बाल खींचती है, थप्पड़ मारती है, पीटती है और गालियां देती है। वीडियो में हरजीत गुरबजन के बाल पकड़कर खींचती दिख रही है। जब उसका बेटा उसे छोड़ने के लिए कहता है। हरजीत चिल्लाती रहती है और फिर अपनी सास को सोफे पर धकेल देती है।

एक समय ऐसा आया जब हरजीत ने स्टील का गिलास उठाया, गुरबाजंन को दो बार मारा और फिर उसे जमीन पर पटक दिया। हमले के दौरान बुजुर्ग महिला दर्द से कराहती हुई सुनाई दी।

संपत्ति विवाद के आरोप

घटना रविवार की बताई जा रही है, जब हरजीत को पता चला कि उसकी सास उसके बुरे व्यवहार का वीडियो बना रही थी। तिब्बर थाने में दी अपनी शिकायत में विधवा गुरबजन कौर ने आरोप लगाया कि हरजीत उस पर अपनी सारी संपत्ति अपने नाम करने का दबाव डाल रही थी।

वीडियो बनाने वाला उसका पोता चरतवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी मां शराब पीने के बाद अक्सर हिंसक हो जाती थी। उसने आरोप लगाया कि हरजीत ने न केवल अपनी सास के साथ दुर्व्यवहार किया बल्कि अपने पिता और उसे भी पीटा।

जब पुलिस ने पूछा कि उसने बीच-बचाव क्यों नहीं किया, तो चरतवीर ने जवाब दिया, 'मैंने सबूत के तौर पर घटना का वीडियो बनाया।'

पति को पीटा, बेटे को भी नहीं छोड़ा

गुरबजन कौर ने अपनी बहू पर 'लंबे समय से मारपीट करने' का आरोप लगाया, जिसका वीडियो उसके पोते ने कई बार बनाया था। एक वीडियो में हरजीत अपने पति को चप्पल से पीटती दिख रही है, जबकि दूसरे में चरतवीर को उसकी मां द्वारा एक कमरे में बंद किया गया है, ताकि वह अपनी दादी की मदद न कर सके।

महिला आयोग ने सख्त कार्रवाई की मांग की

आयोग ने गुरदासपुर के एसएसपी को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच करे और 2 अक्टूबर तक 'कार्रवाई की रिपोर्ट' सौंपे। इस बीच, पुलिस ने हरजीत कौर को चेतावनी दी है, लेकिन लोगों का बढ़ता दबाव और आयोग के हस्तक्षेप से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग और तेज हो गई है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article