क्राइम

Guddu Muslim का करीबी आबिद 6 जिंदा बम के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 18, 2023, 10:08 PM IST

Prayagraj Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल हत्याकांड को लेकर यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खुल्दाबाद पुलिस ने आबिद को बम के साथ पकड़ा है।

Image

गुड्डू मुस्लिम का करीबी आबिद गिरफ्तार

गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) का करीबी आबिद को प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) ने 6 जिंदा बम के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि आबिद गुड्डू मुस्लिम की महिला मित्र चांदनी का बेटा है, चांदनी और गु्ड्डू मुस्लिम एक ही घर में रहते थे। पुलिस ने आबिद को 6 जिंदा बम के साथ पकड़ा है, गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में आरोपी है।

गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है और गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है बताते हैं कि बमबाज गुड्डू मुस्लिम ने अपने सौतेले बेटे आबिद के लिए प्रयागराज में चिकन शॉप खुलवाई थी लेकिन बाद में वो सील हो गई थी।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या

गौर हो कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल, 2023 को चिकित्सा जांच के लिए ले जाते समय काल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया था।

उमेश पाल की गोलियों से भूनकर हत्‍या कर दी गई थी

इस साल की शुरुआत में 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उमेश पाल की गोलियों से भूनकर हत्‍या कर दी गई थी, इसमें उमेश के गनर की भी मौत हो गई थी, इसमें माफ‍िया अतीक अहमद के बेटे को गोलियां चलाते हुए देखा गया था जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article