Where is Guddu Muslim:उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गुड्डू मुस्लिम अब भी फरार है। यूपी एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी हुई है। एसटीएफ का कहना भी है कि कई मौकों पर वो हाथ आते आते रह गया। लेकिन वो कितने दिन तक भागेगा सिर्फ समय की बात है। उसे हम पकड़ने में कामयाब होंगे। गुड्डू मुस्लिम के साथ साथ अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। लेकिन यहां हम बात करेंगे गुड्डू मुस्लिम की। गुड्डू मुस्लिम के बारे में कहा जाता है कि उसका इतिहास ही धोखे का रहा है। उसने जिसे अपना गुरु माना उसे ही निपटा दिया। अंबेडकरनगर जिले में सत्येंद्र सिंह और संतोष सिंह उदाहरण हैं। बताया जाता है कि उमेश पाल मर्डर केस में असद के एनकाउंटर के पीछे भी वही जिम्मेदार था। इतना ही नहीं अतीक और अशरफ के मारे जाने के पीछे भी गुड्डू मुस्लिम ही जिम्मेदार था। लेकिन सवाल यह कि गुड्डू मुस्लिम कहां छिपा हुआ है।
उमेश पाल मर्डर केस में अप्रैल के महीने में एसटीएफ ने असद को झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया था। बताया जाता है कि असद के एनकाउंटर के समय गुड्डू मुस्लिम झांसी में ही था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
