क्राइम

तुमकुरु: जान पर खेलकर पुलिस कांस्टेबल ने अपराधी को धर दबोचा, देख लीजिए ये CCTV फुटेज

अपनी जान जोखिम में डालने की फुटेज सिग्नल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह फुटेज जारी हो गई है और सोशल मीडिया पर फैल रही है और कांस्टेबल की खूब तारीफ हो रही है।

Image

कांस्टेबल ने अपराधी को बीच सड़क धर दबोचा

Karnataka News: कर्नाटक के तुमकुरु में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपराधी को पकड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। अपराधी सात मामलों में वांछित था। कोराडेकर पुलिस स्टेशन कांस्टेबल थोट्टालिंगया ने इस साहसिक कार्रवाई को अंजाम दिया। अपराधी बुजुर्ग महिलाओं के लिए पेंशन खरीदने का दावा करने वाले धोखाधड़ी में शामिल था। पुलिस कांस्टेबल ने कैसे अपराधी को पकड़ा, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद कांस्टेबल की खूब तारीफ हो रही है।

धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल था आरोपी

बेंगलुरु का मंजूनाथ उर्फ होट्टे मंजू बेंगलुरु और उसके आसपास के कई धोखाधड़ी के मामलों में शामिल था। वह पुलिस से लगातार भाग रहा था। 5 अगस्त को पुलिस को पता चला कि मंजूनाथ तुमकुर इलाके में घूम रहा है और जब कांस्टेबल थोंडालिंगैया उसे पकड़ने के लिए गए, तो आरोपी मंजूनाथ ने दोपहिया वाहन पर भागने की कोशिश की। लेकिन थोंडालिंगया ने आरोपी को रोकने के लिए उसका दोपहिया वाहन पकड़ लिया। लेकिन मंजूनाथ गाड़ी चलाता रहा और कांस्टेबल को रोड पर घसीटता चला गया।

यह सब कुछ तुमकोलम के मुख्य ट्रैफिक सिग्नल पर हुआ। यह देखकर जनता और ट्रैफिक पुलिस तुरंत हरकत में आई और थोटालिंगैया की मदद की। बाद में आरोपी मंजूनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अपराधी को पकड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने की फुटेज सिग्नल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह फुटेज जारी हो गई है और सोशल मीडिया पर फैल रही है और कांस्टेबल की खूब तारीफ हो रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article