क्राइम

शर्मसार है पालघर, 10 महीने की मासूम को कैब से फेंकने के बाद उसकी मां से छेड़छाड़

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 11, 2022, 09:27 AM IST

महाराष्ट्र के पालघर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने पहले तो 10 महीने की मासूम को कैब से बाहर फेंक दिया और उसके बाद उसकी मां के साथ छेड़खानी की।

Image

महाराष्ट्र के पालघर में महिला के साथ छेड़छाड़

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार की सुबह दस महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी मां के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।क पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को भी वाहन से बाहर धकेल दिया गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।उन्होंने कहा कि महिला और उसकी बेटी वाडा तहसील में पेल्हार से पोशेरे में कैब से लौट रही थीं और उसमें कुछ अन्य लोग भी सवार थे।

शर्मसार करने वाली वारदात

रास्ते में कैब चालक और कुछ सहयात्रियों ने महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की।महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से बाहर फेंक दिया।अधिकारी ने कहा कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मांडवी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इस घटना के दोषियों की तलाश कर रही है। उन्होने बताया कि हालांकि उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इस शर्मसार करने वाली वारदात के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article