क्राइम

Odisha News: ट्रक चालक ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का किया अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना के सामने आने के बाद भद्रक पुलिस ने पीड़िता और आरोपी चालक दोनों की तलाश शुरू कर दी है और राजमार्ग में लगी सभी फुटेज की निगरानी कर रही है।

Image

घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है (Video Grab)

ओडिशा के भद्रक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर देर रात एक ट्रक चालक ने महिला का अपहरण कर लिया। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। दुकान के पास खड़ी महिला को आरोपी जबरन ट्रक में खींच ले गया जिसका वीडियो पास में लगी एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका फुटेज वायरल होने से स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा फैल गया है।

सूत्र के मुताबिक, घटना के समय महिला भारी बारिश से बचने के लिए चरम्पा चौराहे के पास एक सड़क किनारे दुकान के बरामदे में छिपी हुए थी। वहाँ एक ट्रक रुका और कुछ ही देर बाद ट्रक ड्राइवर नीचे उतर कर सुनसान सड़क का फायदा उठाते हुए महिला के पास पहुंचा और उसे जबरन ट्रक में उठाकर मौके से फरार हो गया। उसी समय महिला द्वारा मदद के लिए चिल्लाने के बावजूद, कोई भी हस्तक्षेप करने के लिए आसपास नहीं था।

पुलिस ने पीड़िता और आरोपी चालक दोनों की तलाश शुरू कर दी

घटना के बाद भद्रक पुलिस ने पीड़िता और आरोपी चालक दोनों की तलाश शुरू कर दी है। राजमार्ग में लगी सभी फुटेज की निगरानी कर रही है। परिवहन रिकॉर्ड के माध्यम से ट्रक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। भद्रक और आसपास के जिलों में चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं और तलाशी अभियान जारी है।

Satish Kumar Dash
Satish Kumar Dashauthor

Satish Kumar Dash is a reporter from Odisha with 5 years of journalism experience, including 2.5 years at Times Now Navbharat.

और पढ़ें
End of Article