क्राइम

पत्नी को बार-बार करता था मैसेज, पति को लग गई भनक; युवक को मारा चाकू, जानें क्या है पूरा मामला

Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में गुरुवार को अपनी पत्नी को मैसेज करने पर एक व्यक्ति को पड़ोसी ने कथित तौर पर कई बार चाकू मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Image

पत्नी को मैसेज करने पर पति ने युवक को मारा चाकू

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में पति ने पत्नी को मैसेज करने पर युवक को मारा चाकू
  • पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
  • पुलिस कर रही मामले की जांच

Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में गुरुवार को अपनी पत्नी को मैसेज करने पर एक व्यक्ति को पड़ोसी ने कथित तौर पर कई बार चाकू मारा। उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित सोनू गांव में अपने ससुराल आया हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी संजय ने एक मौखिक बहस के बाद सोनू पर उसकी चाबी के छल्ले से जुड़ी एक तेज वस्तु से हमला किया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब सोनू अपनी कार में था और संजय ने उस पर टिप्पणी की, जिससे हाथापाई हुई। पुलिस को दोपहर के आसपास घटना के बारे में सतर्क किया गया, जिसके बाद बदलापुर पुलिस स्टेशन से एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संजय को हिरासत में ले लिया गया जबकि सोनू को अस्पताल ले जाया गया।

पूछताछ में संजय ने सोनू पर हमला करने की बात कबूल कर ली। उसने आरोप लगाया कि सोनू कई दिनों से उसकी पत्नी को लगातार मैसेज कर परेशान कर रहा था। अधिकारी ने कहा कि हालांकि, अभी तक इस उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article