क्राइम

पैसे के लेन देन में हुई मुकेश सहनी के पिता की हत्या, आरोपी काजीम अंसारी का कबूलनामा; बिहार पुलिस का दावा

काजीम अंसारी की गिरफ्तारी के बाद जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। काजीम अंसारी ने अपना गुनाह पुलिस के सामने कबूल कर लिया है।

Image

मुकेश साहनी के पिता का हत्यारा पकड़ा गया (फोटो- Mukesh Sahani)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुकेश सहनी के पिता की हत्या में एक गिरफ्तार
  • काजीम अंसारी नाम के शख्स की हुई गिरफ्तारी
  • काजीम अंसारी पर हत्या करने का आरोप

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड की गुत्थी बिहार पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। बिहार पुलिस ने कहा कि पैसे के लेन देन के कारण यह हत्या हुई है। आरोपी काजीम अंसारी की गिरफ्तारी के बाद जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। काजीम अंसारी ने अपना गुनाह पुलिस के सामने कबूल कर लिया है।

किसने की मुकेश सहनी के पिता की हत्या

बिहार पुलिस ने जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थानान्तर्गत से घटना के मुख्य आरोपी काजीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी काजीम ने हत्या की बात कबूल की है। आरोपी ने काह कि पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में जीतन सहनी की हत्या हुई है। एक्स पर एक पोस्ट में बिहार पुलिस की ओर से कहा गया- "बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश में गठित SIT, दक्ष पदाधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष सुरक्षा दल (STF), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम एवं जिला पुलिस दरभंगा के संयुक्त प्रयास से किया गया घटना का उद्भेदन किया गया है।"

क्यों हुई मुकेश सहनी के पिता की हत्या

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि 15 और 16 जुलाई की दरम्यानी रात को मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने लोन लिया था, जिसका ब्याज बढ़ता जा रहा था। इस कारण उसे अपनी जमीन के कागजात गिरवी रखने पड़े। उन्होंने बताया- "तीन दिन पहले जीतन सहनी से उसका ब्याज कम करने और जमीन के कागजात वापस देने को लेकर झगड़ा हुआ था। वह अन्य लोगों के साथ रात करीब 1.30 बजे जीतन के घर के पिछले गेट से अंदर गया और जमीन के कागजात मांगे। जीतन ने जब मना कर दिया तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी।"

पैतृक घर में मिली थी लाश

बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर में मंगलवार को कथित तौर पर हत्या कर दी गई। जीतन सहनी के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article