क्राइम

Delhi में पालतू कुत्ते को लेकर हुई जबरदस्त लड़ाई, पड़ोसियों ने शख्स पर किया 'तेजाब' से हमला

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 15, 2023, 07:02 AM IST

Delhi News: दिल्ली के उत्तम नगर में 'एसिड' अटैक की घटना सामने आई है. यहां पड़ोसियों के बीच झगड़े हो गया, जिसके बाद मारपीट हो गई और फिर कथित 'तेजाब' फेंक दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Image

पालतू कुत्ते को लेकर हुई लड़ाई, अस्पताल पहुंचा शख्स

Photo : ANI

New Delhi: दिल्ली के उत्तम नगर (Uttam Nagar) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पालतू कुत्ते (Pet Dog) को लेकर हुई लड़ाई में एक शख्स पर कथित तौर पर पड़ोसियों द्वारा 'तेजाब' (Acid) जैसे ज्वलनशील पदार्थ से हमला किया गया। झगड़े में आई चोटों के बाद पीड़ित को अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक शख्स का बेटा अपने पालतू कुत्ते को आरोपी के घर के सामने टहलने के लिए ले गया था।

पीड़ित अस्पताल में भर्ती

उत्तम नगर निवासी राजेश्वर जो घटना का पीड़ित बताया जा रहा है, उसका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। आरोपित व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, 'रात करीब 10 बजे उत्तम नगर थाने में सूचना मिली कि झगड़ा हुआ है और किसी अम्लीय पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है।' दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात पीड़ित का बेटा अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले जा रहा था, जब वे आरोपी व्यक्ति के घर के सामने पहुंचे तो घर के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया? घर में रहने वालों ने पीड़ित और उसके बेटे पर तेजाब जैसा कोई पदार्थ फेंक दिया।

पालतू कुत्ते को लेकर हुई लड़ाई

पुलिस ने बताया, 'घायल व्यक्ति का मेडिको-लीगल केस (MLC) अभी तक तैयार नहीं किया गया है। प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि अम्लीय पदार्थ टॉयलेट क्लीनर लिक्विड था। हमने आरोपी के घर से एक टॉयलेट क्लीनर तरल बोतल बरामद की है। एमएलसी की रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।' हालांकि, पीड़ित के बेटे अभिषेक कुमार ने एएनआई को बताया कि वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए ले जा रहा था और जैसे ही वह अपने पड़ोसी के घर के बाहर पहुंचा, घर के लोगों ने उसे गाली देना शुरू कर दिया और उस पर पथराव किया। इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके पिता को दी, जो बीच-बचाव के लिए पहुंचे। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों में से एक ने एक बोतल के अंदर तेजाब फेंक दिया, जो उसके पिता को लगा, जिससे सिर में चोट लग गई। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article