मुंबई (Mumbai) में एक शख्स को जब अपनी पत्नी की फोटो एस्कॉर्ट वेबसाइट पर दिखी तो वो समझ नहीं पाया कि क्या करें, पहले तो गुस्सा हुआ, लेकिन फिर जब उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की तो सारा खेल समझ में आ गया। इस मामले में शख्स के दिमाग की भी तारीफ करनी पड़ेगी कि उसने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि आरोपी पुलिस के पास पहुंच गया।
मसाज की तलाश में मिली पत्नी की फोटो
दरअसल शख्स ऑनलाइन मसाज सर्विस की तलाश कर रहा था। तभी उसकी नजर एक वेबसाइट पर पड़ी, जहां उसकी ही पत्नी और बहन की फोटो लगी हुई थी। एस्कॉर्ट सर्विस उस सेवा को कहा जाता है, जहां पैसे के बदले लड़कियां मिलती हैं। पत्नी और बहन की फोटो देखकर शख्स पहले तो गुस्से में भर गया, फिर वो सीधा घर गया और पूछताछ करने लगा।
पत्नी ने क्या बताया
पत्नी और बहन ने बताया कि जो फोटो एस्कॉर्ट की वेबसाइट पर दिखी है, वो चार साल पुरानी है। उस फोटो को उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला था। इसके बाद पति का दिमाग ठनका, उसने उस एस्कॉर्ट वेबसाइट पर फोन करके जानकारी ली।
और रच दिया चक्रव्यूह
अबतक शख्स को समझ आ गया था कि उसकी पत्नी और बहन की फोटो का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा था। उसने जब एस्कॉर्ट सर्विस को कॉल किया तो वहां एक महिला ने कॉल को रिसीव किया। शख्स ने सर्विस के बहाने महिला को एक होटल में मिलने के लिए बुला लिया। महिला जब पहंची तो उसने अपनी पत्नी और बहन की फोटो के बारे में पूछा।
और सामने आ गया खेल
महिला पहले तो उसे बहलाने की कोशिश की, लेकिन जब लगा कि वो फंस सकती है तो मारपीट करके भागने की कोशिश की। लेकिन शख्स पहले से ही तैयार था, उसने महिला को दबोच लिया और पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
