क्राइम

दर्दनाक! मां ने अपने मासूम बेटे को गला घोंटकर मारा, फिर उसी तार से फंदा लगाकर दे दी जान

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 30, 2022, 04:12 PM IST
Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : BCCL

एक मां अपने ही बेटे की जान ले सकती है आपका जबाव ना में होगा लेकिन ऐसा ही हुआ है यूपी के कानपुर में ये दर्दनाक वाकया सामने आया है यहां एक मां ने अपने दो साले के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी फिर जिस तार से बेटे का गला घोंटा उसी तार का फंदा लगाकर उसने अपनी भी जान दे दी।

ये घटना कानपुर की है यहां 22 साल की सीमा नाम की युवती की शादी विशाल से हुई थी और उनके 2 साल का बेटा भी था महिला का अपने पति से विवाद बना रहता था वहीं मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराली बंधक बनाकर मारपीट करते थे।

घटनास्थल पर मृतका सीमा का शव बिजली के तार के सहारे लटकता मिला, जबकि मासूम का शव बगल के कमरे में सोफे पर पड़ा मिला उसके मुंह से खून निकाल रहा था, मासूम की हत्या बिजली के तार से गला कसकर की गई है। सीमा की शादी साल 2019 को मसवानपुर निवासी विशाल से की हुई थी जो एक निजी कंपनी में कंपनी में सेल्समैन है, दोनों के दो साल का बेटा मनन था।

सीमा के घर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया घरवालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे साथ ही उसे बंधक बनाकर मारपीट करते थे, पुलिस सास, ससुर और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं पति फरार है।ॉ

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article