क्राइम

तांत्रिक से था महिला का संबंध! अपने ही बेटे को फावड़े से काटकर चढ़ा दी बलि; खून के बीच कर रही थी पूजा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 9, 2023, 07:54 PM IST

पुलिस फिलहाल उस तांत्रिक को खोज ही है, जिसके महिला के साथ संबंध थे, उसके घर पर आता जाता था। ग्रामीणों ने कहा कि तांत्रिक पिछले कुछ महीनों से महिला के घर आ रहा था, महिला पहले भी ऐसे काम कर चुकी है, पहले उसने अपनी पति की जान लेने की कोशिश की थी।

Image

तांत्रिक के कहने पर मां ने बेटे को काट डाला

Photo : Twitter

यूपी के सुल्तानपुर में एक महिला ने अपने ही चार महीने के बच्चे की जान ले ली है। वो भी एक तांत्रिक के कारण। बताया जा रहा है कि महिला के तांत्रिक के साथ संबंध थे, वो उसके घर आता-जाता था, उसी के कहने पर उसने यह हत्या की है।

फावड़े से काटा

कहा जा रहा है कि महिला ने अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए ऐसा किया है। महिला बच्चे को पूजा स्थल पर ले गई और उसे फावड़े से काट दिया। फिर वहीं बैठकर पूजा करने लगी। बच्चे के शरीर से खून बहता रहा और वो पूजा करती रही। इसी बीच किसी की नजर गई तो उसने चिल्लाते हुए, सबको बुला लिया। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

तांत्रिक का खेल

महिला का कथित तौर पर एक तांत्रिक के साथ संबंध था, जिसने उसे अपने बच्चे की बलि देने के लिए कहा था, ताकि वह जो चाहती है उसे प्राप्त कर सके। तांत्रिक का कहना था कि वो बच्चा ही उसके लिए मुसीबत की जड़ है। इसलिए वो उसे मार डाले।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं

गांव वालों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसका इलाज चल रहा था। इससे पहले वो अपने पति को मारने की कोशिश कर चुकी है। उसका पति कानपुर में रहता है, वहीं वो कमाता है। उसके चार बच्चे थे, जिसमें से सबसे छोटे वाले की बलि मां ने दी है। पुलिस अब उस तांत्रिक की तलाश में जुटी है, जिसका महिला के साथ संबंध था। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article