क्राइम

दामाद पर आया सास का दिल, फिर क्या ससुर को जमकर पिलाई शराब और दोनों हो गए फुर्र

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 2, 2023, 04:17 PM IST

प्रेम पर किसी का वश नहीं है और जब ये हावी होता है तो किसी भी हद को पार कर जाता है, ऐसा ही एक अनूठा मामला सिरोही से सामने आया है जहां सास अपने ही दामाद के साथ भाग गई।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. 40 साल की सास 27 साल के दामाद की अनोखी लव स्टोरी
  2. दोनों घर छोड़कर भागे, मामला राजस्थान के सिरोही का है
  3. दामाद ने ससुर के साथ बैठकर शराब पी और फिर सास के संग भाग गया

सास ( mother in law) और दामाद (son in law) का रिश्ता बेहद सम्मानीय माना जाता है और इस रिश्ते की एक गरिमा होती है लेकिन राजस्थान के सिरोही जिले में इसे तार-तार कर दिया गया और यहां सास दामाद के प्यार का अनूठा मामला सामने आया है जिसकी बहुत चर्चा हो रही है, यहां एक सास अपने ही दामाद पर दिल हार बैठी और उसके साथ घर छोड़कर भाग गई, खास बात ये कि दोनों ने भागने से पहले ससुर को ( father in law) को जमकर शराब पिलाई और फिर दोनों घर छोड़कर भाग गए अपने प्यार की अलग ही दुनिया बसाने के लिए जहां कोई रोकने-टोकने वाला ना हो।

ये दिलचस्प और अनूठा मामला सिरोही में सामने आय़ा है जहां करीब 40 साल की एक महिला ने अपनी बेटी की शादी एक युवक जिसकी उम्र करीब 27 साल है उसके साथ रचाई, लेकिन सास के मन का क्या कहिए उसका दिल तो अपने ही दामाद पर आ गया और वो उसके प्यार में पागल हो गई।

वहीं आग दामाद के दिल में भी लगी थी और भी अपनी जवान पत्नी को छोड़कर अपनी सास के इश्क में गिरफ्तार हो गया और उससे साथ ही जीवन बिताने का फैसला कर बैठा और उसे अंजान भी दे डाला।

दामाद ने ससुर के साथ बैठकर शराब पी

बताते हैं कि 30 दिसंबर की रात दामाद अपने ससुराल आया हुआ था, इसी रात दामाद ने ससुर के साथ बैठकर शराब पी और ससुर को इतनी पिलाई की उसे होश ही ना रहा और वो गहरी नींद में सो गया फिर मौके का लाभ उठाकर सास-दामाद घर छोड़कर भाग गए, सुबह जब ससुर को होश आय़ा तो माजरा समझते देर ना लगी फिर ससुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सास को भगाने वाले दामाद के भी तीन बच्चे हैं

सास को भगाने वाले दामाद के भी तीन बच्चे हैं, जिसमें से एक बच्ची को वो साथ ले गया है, वहीं सास के भी 4 शादीशुदा बच्चे हैं, दोनों के बीच प्रेम की भनक ना तो ससुर को लगी और ना ही दामाद की पत्नी को लगी और ये सिलसिला चलता रहा, अब शादीशुदा बच्चों की मां के प्रेमी संग भागने की खबर आग की तरह फैल गई है वहीं पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article