क्राइम

Burnt Alive:बिहार में इज्‍जत लूटने में नाकाम रहने पर मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला डाला

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 29, 2022, 11:17 PM IST

Bihar Mother Doughter Burnt Alive: बिहार के अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।

Image

बिहार से एक खबर ऐसी सामने आई है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे

Bihar Burnt Alive: बिहार से एक खबर ऐसी सामने आई है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे, यहां एक मां-बेटी को एक है शख्स ने अपनी हवस का शिकार ना बना पाने के गुस्से में जिंदा जला दिया, दोनों की मौत हो गई है। दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे गांव के एक युवक ने मंसूबे में विफल होने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

आग फैलने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं इसके बाद मची अफरातफरी के बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्‍हें वहां से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन दोनों ही बहुत बुरी तरह से जलीं थीं जिसके बाद दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया।

मासूम बेटी राधिका की उम्र महज 7 साल

इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है, मृतक मां मां सुमन देवी की उम्र 32 साल है और मासूम बेटी राधिका की उम्र महज 7 साल है। मृतका के पति अजीत पासवान को अभी जल्दी ही शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जिसके बाद मां-बेटी घर पर अकेली थीं।

युवक नंद कुमार महतो महिला पर बुरी नजर रखता था

वहीं उसी गांव में रहने वाला एक युवक नंद कुमार महतो महिला पर बुरी नजर रखता था उसके पति के जेल जाते ही उसे मौका मिल गया और अकेला पाकर वह उसे छेड़ता रहता था लेकिन इस बार उसकी हिम्मत इतनी बड़ गई कि इतनी बड़ी वारदात कर दी।

छप्‍पर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी और घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया

बताते हैं कि इस बार शराब के नशे में धुत होकर वह सुमन के घर पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा महिला ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया इससे गुस्साया युवक घर गया और बाइक से पेट्रोल निकालकर लौटा और छप्‍पर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी और घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया जिससे दोनों की बेहद दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी नंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article