क्राइम

Video:बिहार में अपराधी बेलगाम, पटना में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर सहित 3 को मारी गोली, 24 घंटे के अंदर दूसरी वारदात

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 14, 2022, 07:08 PM IST

Property dealer murder in Patna: बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को उतारा मौत के घाट वहीं दानापुर में पुरानी रंजिश में दो लोगों का गोली मारकर मर्डर कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. बिहार में एक प्रॉप्रटी डीलर समेत 3 लोगों को गोली मारकर हत्या
  2. दानापुर में अपराधिक रंजिश की वजह से दो युवक की गोली मारकर हत्या
  3. पुलिस इसे गैंगवार का मामला बता रही है और मामले की जांच कर रही है

Bihar Murder: बिहार की नीतीश सरकार ( Nitish Kumar) सरकार के राज में ऐसा लगता है जैसे अपराधी बेलगाम हो गए हैं। खबर राजधानी पटना से है, जहां देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक प्रॉप्रटी डीलर (Property Dealer) समेत 3 लोगों को गोली मार दी। वहीं इलाज के दौरान प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई बताया जा रहा है कि 2 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गौर हो कि बिहार में 24 घंटे के अंदर मर्डर की दूसरी वारदात सामने आई है, 24 घंटे के अंदर 3 लोगों की हत्या से दहला बिहार, राजधानी पटना में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को उतारा मौत के घाट वहीं दानापुर में पुरानी रंजिश में दो लोगों का गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अपराधिक रंजिश की वजह से दो युवक की गोली मार कर हत्या

दानापुर के फुलवारी शरीफ में हत्या की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी और लोगों के आक्रोश को शांति भी नहीं कर पाई थी कि दूसरी बड़ी वारदात दानापुर थाना क्षेत्र के गुलडाक स्थान मंदिर के पास हो गया जहां अपराधियों ने अपराधिक रंजिश की वजह से दो युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया, दानापुर के गुलडाक मंदिर के पास दो लोगों को अपराधियों ने सर में गोली मारी है जिससे घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई है मृतक के परिजन ने दीघा पटना मार्ग को आगजनी कर किया जाम अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई

बताया जा रहा है कि दोनों युवक में से एक हाल ही में जेल से छूट कर बाहर आया था और किसी काम से जा रहे थे तभी रास्ते में अपराधियों द्वारा रोककर सर में एक के बाद एक कई गोलियां मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई पुलिस की मानें तो मामला गैंगवार का है मामले की जांच की जा रही है आरोपी की पहचान कर ली गई है जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

एएसपी दानापुर अभिनव धीमान ने बताया कि दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई एक का नाम अंकित उर्फ़ एकवा कर आने वाला है जबकि दूसरा रोहित कुमार है पाली में जेल से छूट गया है जो शूटर हैं उनके बारे में जानकारी ली जा रही है घटनास्थल पर यह खोखा भी बरामद हुआ है बाकी के लिए जांच की जा रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article