क्राइम

एमबीए की छात्रा ने छत से कूद कर की खुदकुशी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: ललित राय
  • Updated Dec 14, 2022, 01:18 PM IST

दिल्ली के महरौली इलाके में एमबीए की स्टूडेंट से छत से छलांग लगा दी।

Image

महरौली इलाके में एमबीए की छात्रा ने की खुदकुशी

दिल्ली के महरौली इलाके में एमबीए की एक स्टूडेंट से छत से कूदकर खुदकुशी कर दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 13 दिसंबप को शाम लगभग 7 बजे थाना महरौली में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि एक लड़की ने ए ब्लॉक, स्वतंत्रता सेनानी कॉलोनी, दिल्ली में एक इमारत की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी है। वहां पहुंचने पर पता चला कि ट्विंकल (23 वर्ष) पुत्री कैलाश भाई (स्थायी निवासी अहमदाबाद, गुजरात) ने तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। वह दो अन्य लड़कियों के साथ ए ब्लॉक, फ्रीडम फाइटर कॉलोनी के एक फ्लैट में किराए पर रह रही थी।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

तीनों बत्रा अस्पताल दिल्ली के पास एक संस्थान से एमबीए कर रहे थे। कोटा निवासी करण नाम का एक लड़का मृतक लड़की का सहपाठी था और दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही थी। उसे मैक्स अस्पताल, साकेत ले जाया गया, जहां बुधवार को छात्रा की मौत हो गई। अहमदाबाद से आ रहे युवती के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। आगे की पूछताछ की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article