क्राइम

MP : गांव के लोगों के साथ नाच रही थी बहू, ससुर की चुभ गई बात; बेटे-बहू और पोते ने मिलकर...

मध्य प्रदेश के मऊगंज में बेटे-बहू और पोते ने वृद्ध की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि, वह बहू को पूजा पंडाल में डांस करने से मना कर रहा था। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

Image

मऊगंज हत्याकांड

मऊगंज : जिले में वृद्ध की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। यहां एक बुजुर्ग शख्स ने अपनी बहू को दुर्गा पंडाल में डांस करने के लिए मना किया, जिसके बाद उसके पुत्र, बहू और पोते ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पोते ने पहले फावड़े से हमला किया, जिसके बाद पत्नी और पुत्र ने मिलकर लाठी डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

29 सितंबर को हनुमना थाना क्षेत्र के ग्राम हाटा में हुए एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुर्गा पंडाल में अपनी बहू को गांव के लोगों के साथ नाचने से रोकने को लेकर शुरू हुए विवाद में बेटे, पत्नी और पोते ने मिलकर दादा रामरती विश्वकर्मा की हत्या कर दी।

पीटकर हत्या

मऊगंज एडिशनल एसपी के मुताबिक 29 सितंबर की रात तकरीबन 10 बजे रामरति विश्वकर्मा ने दुर्गा पंडाल में आकर अपनी बहू को गांव के लोगों के साथ डांस करने से मना किया था। महज इतनी सी बात को लेकर घर लौटने के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मृतक के पोते ने पहले उस पर फावड़े से हमला कर दिया, इसके बाद मृतक की पत्नी और पुत्र वेद प्रकाश ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मृतक रामरति विश्वकर्मा के पुत्र वेद प्रकाश विश्वकर्मा, नाती सोनू विश्वकर्मा एवं पत्नी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article