क्राइम

गर्लफ्रेंड का काट दिया गला, फिर रेत दी अपनी गर्दन; कोरबा में खूनी आशिक ने खेला 'खौफनाक खेल'

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शादीशुदा आदमी ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड का गला काट दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी, और फिर उसने खुद अपनी जान ले ली।

Image

गर्लफ्रेंड का काट दिया गला, फिर रेत दी अपनी गर्दन (प्रतीकात्मक फोटो:canva)

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक शादीशुदा शख्स ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड का गला काट दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और फिर उसने खुदकुशी कर ली। स्थानीय पुलिस को मंगलवार देर रात उर्गा पुलिस स्टेशन इलाके के संडेल गांव में एक पुलिया के पास गंभीर रूप से 22 साल की घायल निशा उर्फ प्रतीक्षा और 26 साल के शुभम नायडू का शव मिला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर पुलिस जहां दोनों रहते थे ने कोरबा पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'बिलासपुर पुलिस ने बताया कि उस जिले की एक युवती उर्गा पुलिस स्टेशन इलाके में खून से लथपथ पड़ी है... उन्होंने निशा की लोकेशन की जानकारी भी शेयर की।'

मिली जानकारी के अनुसार युवती रात के लगभग 9 बजे अपने घर से लापता हुई थी, संदेह के आधार पर परिजनों ने बिलासपुर जिले के कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

कोरबा पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल निशा को पाया। नायडू मृत पाया गया। अधिकारी ने बताया, 'निशा ने पुलिस को बताया कि वह नायडू के साथ मौके पर आई थी, जिसने उसका गला काटा और फिर अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली।' महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नायडू शादीशुदा था और उसका एक बच्चा था

अधिकारी ने बताया, 'नायडू शादीशुदा था और उसका एक बच्चा था। उसका अपनी पत्नी से कुछ विवाद था,' उन्होंने आगे कहा कि इस भयानक घटना की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

युवती ने ही इशारों से बताया कि उसका साथी शुभम नायडू है

कोरबा पुलिस के मुताबिक 'युवती ने ही इशारों से बताया कि उसका साथी शुभम नायडू है, उसने पहले मुझे मारा और फिर धारदार हथियार से अपना गला काट लिया है, युवती के परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा जांच की जा रही है, मौके पर एफएसएल की टीम मौजूद है सभी एंगल को लेकर जांच की जाएगी।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article