क्राइम

जैसे ही प्रेमी हुआ लापता, चाकू ले उसके घर घुस गई शादीशुदा प्रेमिका; मां-बाप को गोद दिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 14, 2023, 09:24 PM IST

आरोपी शादीशुदा महिला पहले भी अपने इस प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी है। तब पुलिस के पास शिकायत गई थी, जिसके बाद दोनों को बरामद करके घर भेज दिया गया था। इस घटना के बाद भी दोनों के बीच की प्रेम कहानी खत्म नहीं हुई और मामला आगे बढ़ता गया।

Image

प्रेमिका ने प्रेमी के माता-पिता को मारा चाकू (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला इश्क में ऐसी डूबी कि प्रेमी के मां-बाप को ही मारने चली गई। इतना ही नहीं उनपर चाकू से हमला भी कर दिया। बहुत मुश्किल से दोनों की जान बचाई जा सकी।

ऐसे हुआ इश्क

ग्वालियर के एक लड़के राम लखन का दिल दिल्ली की एक महिला के साथ लग गया। महिला शादीशुदा थी और दिल्ली में अपने पति के साथ रहती थी। दोनों के बीच आशिकी ऐसी बढ़ी कि घर से भाग निकले। पुलिस के पास शिकायत गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और समझौता कराकर घर भेज दिया।

नहीं कमा प्रेम

इस घटना के बाद भी दोनों के बीच इश्क कम न हुआ। दोनों अक्सर मिलते रहे। इसी बीच प्रेमी राम लखन अचानक से गायब हो गया। इससे प्रेमी भड़क गई और उसकी तलाश में लग गई।

चाकू से हमला

राम लखन की प्रेमिका उसकी तलाश में उसके घर पहुंच गई। यहां उसके माता-पिता रहते थे। उसे लगा कि उसके प्रेमी को इन्होंने ही कहीं गायब कर दिया है। बस फिर क्या था, चाकू उठाई और हमला कर दी। दोनों घायल हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार करके ले गई। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के दौरान प्रेमी के पता नहीं चल पाया है। महिला का दावा है कि उसके माता-पिता ने ही उसे गायब किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article