क्राइम

Video: 'आजा गाड़ी पर बैठ जा...Live Streaming कर रही कोरियन महिला से 'लाइव छेड़खानी', Kiss करने की भी कोशिश

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 1, 2022, 05:08 PM IST

Korean woman molested in Mumbai:मुंबई के एक इलाके में युवक द्वारा एक महिला यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, यह महिला कोरियन है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • एक कोरियन YouTuber के साथ मुंबई में छेड़छाड़ की घटना सामने आई
  • लड़का उसका हाथ पकड़कर उसे लिफ्ट देने की ऑफर कर रहा है
  • इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Korean woman molested doing live stream: साउथ कोरिया की एक YouTuber के साथ मुंबई के एक इलाके में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है, ये महिला कोरिया की है और यू ट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग करती है, छेड़छाड़ की ये घटना रात में उस वक्त हुई जब वो पब्लिक प्लेस पर live streaming कर रही थी।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि महिला के विरोध करने पर भी वीडियो में दिख रहा एक लड़का उसका हाथ पकड़कर उसे लिफ्ट देने की ऑफर कर रहा है, जबकि महिला उसे मना करती दिख रही है।

उस लड़के की हिम्मत और बढ़ जाती है और वो उसके और करीब आकर उसे चूमने की कोशिश करता दिख रहा है जबकि कोरियन महिला उसे शांति से समझाती दिख रही है।

बताया जा रहा है कि महिला साउथ कोरिया की नागरिक है और यू ट्यूबर है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोबीन चांद और मोहम्मद अंसारी है।

महिला ने वीडियो को रीट्वीट करते हुए कहा कि उसने मामले को आगे नहीं बढ़ाने की कोशिश की क्योंकि आरोपी किसी अन्य व्यक्ति के साथ था, उसने ट्विटर पर लिखा, 'पिछली रात स्ट्रीमिंग पर थी, एक शख्स था जिसने मुझे परेशान किया, मैंने अपनी पूरी कोशिश की कि स्थिति को न बढ़ाए और छोड़ दे क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ थी...

वीडियो व फोटो साभार-Mhyochi in@mhyochi_Twitter

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article