क्राइम

पत्नी को देखने का आरोप लगा कर दी होमगार्ड की हत्या, पकड़े गए कातिल दंपति

गुजरात के अहमदाबाद के दिल्ली दरवाजा के पास एक गार्ड के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदरुद्दीन शाह पर यह आरोप है कि उसने एक गार्ड की इसलिए हत्या कर दी कि वो उसकी पत्नी को देखता था ।

Image

पत्नी को देखने का आरोप लगा कर दी होमगार्ड की हत्या (PHOTO- टाइम्स नाउ नवभारत)

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद के दिल्ली दरवाजा के पास एक गार्ड के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदरुद्दीन शाह पर यह आरोप है कि उसने एक गार्ड की इसलिए हत्या कर दी कि वो उसकी पत्नी को देखता था ।

यह वारदात अहमदाबाद के दिल्ली दरवाजा के पास 21 जुलाई की रात करीब 10.22 मिनट पर हुई । जब आरोपी बदरुद्दीन शाह ने शाहपुर थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत किशन श्रीमाली की चाकू से हत्या कर दी और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 21 जुलाई की रात अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने अपनी टीम को आरोपियों की तलाश में लगा दिया और देर रात दोनों आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक इलाके के जावेद सीजनल स्टोर के पास बदरुद्दीन ने किशन से कहा था कि तुम मेरी पत्नी को क्यों देख रहे हो? इस बात पर दोनों में बहस हुई और नीलम व बदरुद्दीन ने होमगार्ड किशन को गालियां दी। साथ ही सड़क पर आने की धमकी तक दे दी और जब किशन सड़क पर आया तो पहले बदरुद्दीन ने किशन को थप्पड़ मारे फिर चाकू निकालकर किशन की हत्या कर दी।

किशन की हत्या कर दंपति हुए फरार

हत्या के बाद बदरुद्दीन और नीलम मौके से फरार हो गए लेकिन हादसे के वक्त किशन जिंदा था जिसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने देर रात चंदोला तालाब इलाके के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

बदरुद्दीन के खिलाफ 14 अलग-अलग अपराध दर्ज

जानकारी के मुताबिक बदरुद्दीन के खिलाफ 14 अलग-अलग अपराध दर्ज है तो नीलम के खिलाफ तक डकैती जैसे कई मामले दर्ज है। नीलम प्रजापति अपनी पहली शादी के बाद किसी विजू सिंधी के संपर्क में आई थी और विजू सिंधी के जरिए बदरुद्दीन से जेल में मुलाकात हुई थी, जेल में ही दोनों की मुलाकात के बाद दोनों जेल से भाग गए और कई अपराधों को साथ में अंजाम तक भी पहुंचाते थे । उसके बाद पुलिस को चकमा देने के लिए अंडरग्राउंड तक हो जाते थे।

भागने से पहले क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

दोनों बार-बार अपना ठिकाना और पहचान बदलते रहते थे लेकिन इस बार जैसे ही होमगार्ड किशन श्रीमाली की हत्या कर फरार होने की फिराक में थे दोनों गिरफ्तार हो गए। क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनों को गिरफ्तार कर जांच तेज की है कि आखिरकार हत्या की वजह सिर्फ किशन का नीलम प्रजापति को देखना था या कुछ और क्योंकि जानकारी के मुताबिक किशन श्रीमाली ने बदरुद्दीन को ड्रग्स के धंधे को बंद करने के लिए कई बार चेतावनी तक दी थी जिसे लेकर पुरानी रंजिश में हत्या की पहली तक सामने आ रही है । जिसे क्राइम ब्रांच अब हर पहलू से इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article