क्राइम

खूनी खेल खेलने वाले अरशद ने 10 बार देखी थी ये हिंदी फिल्म, लखनऊ में मां-बहनों को उतारा था मौत के घाट

Lucknow Murder: लखनऊ के एक होटल में 5 लोगों की हत्या किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अरशद क्राइम थ्रिलर सीरियल और फिल्म देखने का शौकीन पाया गया है।

Image

अरशद क्राइम थ्रिलर सीरियल और फिल्म देखने का था शौकीन।

Photo : Twitter

Lucknow Murder: लखनऊ के होटल में अपनी मां और चार बहनों की हत्या करने वाला आरोपी युवक अरशद (24 वर्ष) क्राइम फिल्म देखने का शौकीन था। उसने दृश्यम हिंदी फिल्म करीब 10 बार देखी थी। फिल्म दृश्यम (Drishyam) के डायलॉग और उसकी कहानी भी अरशद को पूरी याद थी। अरशद ने पुलिस को बताया कि वह मां और बहनों की हत्या करने का मन बनाकर ही अजमेर से लखनऊ आया था। जानकारी के मुताबिक, 30 दिसंबर की रात अरशद अपने परिवार के साथ खाना खाने एक होटल में गया। 31 दिसंबर की शाम सभी लोग चारबाग और उसके आसपास के इलाकों में घूमते रहे। ठंड लगने पर सभी लोग रात करीब 8 बजे कमरे में चले गए। अरशद भी एक होटल से खाना पैक कराकर पहुंचा। रास्ते में उसने खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। नींद की दवाओं वाला खाना खाने के तुरंत बाद मां-बेटियां गहरी नींद में सोने लगीं। फिर अरशद ने ब्लेड से चारों बहनों के हाथ की नसें काट दीं। फिर उसने दुपट्टे से बहनों का गला घोंट दिया। आरोपी ने मां का भी दुपट्टे से गला घोंट दिया, लेकिन हाथ की नसें नहीं काटी।

4 बहनों और मां की अरशद ने कर दी थी हत्या

पुलिस अधिकारी ने मृतकों की पहचान आलिया (9 वर्ष), अल्शिया (19 वर्ष), अक्सा (16 वर्ष) रहमीन (18 वर्ष) और अस्मा के रूप में की है। बता दें कि अस्मा आरोपी की मां और अन्य उसकी बहन थी। आरोपी और मृतक इस्लाम नगर, तेहडी बगिया, कुबेरपुर आगरा के रहने वाले थे। पुलिस ने अरशद को घटनास्थल से गिरफ्तार किया और वारदात को लेकर पूछताछ की। वहीं होटल का संचालन आलमबाग निवासी शरणजीत कौर करती हैं, जो दर्शन के लिए पटना साहिब गई हुई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article