क्राइम

अश्लील इशारे.. फेंकी बीयर...खोलने लगे पैंट की जिप, लखनऊ के गोमती नगर इलाके में लड़कियों से छेड़छाड़

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 15, 2022, 07:36 PM IST

Molestation in Gomti Nagara Lucknow: राजधानी लखनऊ के बेहद पॉश इलाकों में शुमार गोमती नगर से क्राइम की एक घटना सामने आई है, यहां पर कुछ शोहदों ने लड़कियों संग छेड़खानी की है।

Image

लड़कियों ने इस छेड़खानी की शिकायत गोमती नगर थाने में कराई (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. राजधानी लखनऊ के पॉश गोमती नगर से छेड़खानी की एक घटना सामने आई है
  2. लड़कियों का कहना है कि वो लोग अपनी पैंट की जिप भी खोलने लगे
  3. लड़कियों ने इस छेड़खानी की शिकायत गोमती नगर थाने में कराई

Lucknow Molestation Case: लड़कियों से सरेराह छेड़खानी की एक मामला राजधानी लखनऊ में हुआ है, यहां के गोमती नगर इलाके (Gomti Nagar) में ये वारदात सामने आई है, बदमाशों की हिम्मत इतनी कि पहले कार सवार लड़कियों को रोका और साथ चलने को कहा, साथ ही धमकी भी दी कि अगर पुलिस को खबर की तो जीना दूभर कर देंगे, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो बताते हैं कि लड़कियों में किसी ने बना लिया था, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

बताते हैं कि बुधवार की शाम तीन लड़कियां पैदल गोमती नगर के एक चौराहे से कहीं जा रही थीं, इस दौरान कार सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और आगे जाकर गाड़ी को रोक दिया इसके बाद कहा-रात में कहां घूम रही हो? हमारे साथ चलो, वो इसपर ही नहीं रूके बल्कि उन्होंने अश्लील हरकतें भी शुरू कर दी।

'वो लोग अपनी पैंट की जिप भी खोलने लगे'

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो लड़कियों का कहना है कि वो लोग अपनी पैंट की जिप भी खोलने लगे, साथ बीयर और बॉटल भी उनके उपर फेंकी, इसपर लड़कियों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो मोबाइल फोन छीनने की कोशिश भी की गई जिससे लड़कियां और घबरा गईं, उन्होंने 112 पर कॉल की।

पुलिस ने नंबर प्लेट को ट्रेस कर एक आरोपी को दबोचा

112 पर कॉल के बाद पुलिस पहुंची लड़कियों ने इस छेड़खानी की शिकायत गोमती नगर थाने में कराई है,बताते हैं इस मामले का जानकारी होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और नंबर प्लेट को ट्रेस करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस का कहना है कि शोहदे फरार हो गए लेकिन गाड़ी के नंबर और सर्विलांस की मदद से एक को पकड़ा गया दो की तलाश जारी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article