क्राइम

लखनऊ में लव जिहाद! झूठ बोलकर की शादी, फिर धर्म न बदलने पर कभी सिगरेट से जलाया तो कभी फेंका खौलता तेल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 13, 2023, 11:36 PM IST

Lucknow Love Jihad Case: लखनऊ में एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति चांद मोहम्मद ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर उससे शादी की। उसने खुद को हिंदू बताकर धोखे उससे शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद वो उस पर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करने लगे।

Image

लखनऊ में लव जिहाद का मामला आया सामने

Photo : BCCL

Lucknow Love Jihad Case: यूपी की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि शख्स ने मुस्लिम पहचान छुपाकर पहले उससे शादी की और फिर इस्लाम अपनाने के लिए दवाब बनाने लगा। मना करने पर उसे कभी सिगरेट से जलाता तो कभी खौलते हुआ तेल फेंक देता।

बताई थी हिंदू पहचान

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का असली नाम चांद मोहम्मद है। उसने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर, खुद को हिंदू बताकर धोखे से उससे शादी की थी। महिला ने आरोप लगाया कि चांद मोहम्मद, सनी मौर्य बनकर उससे मिला था। उसने उसे प्रेम के जाल में फंसाया और फिर घर से भगा ले गया।

दरिंदगी की हद पार

महिला ने दावा किया कि शादी के बाद चांद मोहम्मद का असली रूप सामने आया। जब वो गर्भवती हुई तो लात मारकर पति ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद उसपर इस्लाम अपनाने के लिए दवाब बनाया जाने लगा। इनकार करने पर महिला के साथ दरिंदगी की गई। उसकी पिटाई की गई, सिगरेट से जलाया गया और तो और अप्राकृतिक सेक्स के लिए भी मजबूर किया गया। महिला ने यह भी दावा किया कि उसे शिकायत करने पर रिश्तेदारों द्वारा बलात्कार करवाने की भी धमकी दी गई थी।

ऐसे सामने आया मामला

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब भी वो घर से भागकर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास करती, तो पति उसे कमरे में बंद कर देता और उसकी पिटाई करता। महिला ने अपनी दरिंदगी की कहानी किसी तरह से वन-स्टॉप सेंटर तक पहुंचाई। जिसके बाद उसे बचाया जा सका। इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article