Karnataka News: कर्नाटक में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स अपनी पत्नी के प्रेमी से इस कदर गुस्साया कि उसने उसका गला काटकर उसका खून पी लिया। मामला चिक्काबल्लापुर का है जहां आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी के दोस्त ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह घटना चिकबल्लापुरा जिले के चिंतामणि तालुक में हुई। आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है। विजय ने मारेश का गला काट दिया और उसका खून पी लिया। विजय को अपनी पत्नी के मारेश के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था।
19 जून को विजय अपने दोस्त जॉन के साथ मारेश को पास के जंगल में ले गया जहां उसने मारेश का गला काट दिया और उसका खून पी लिया। जॉन ने इस वारदात को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। घटना में मारेश घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मारेश की शिकायत के बाद पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया।
