क्राइम

शादीशुदा अमृतपाल की जिंदगी में कई लड़कियां? ऑडियो में खुद किया अवैध रिश्तों का खुलासा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 23, 2023, 02:09 PM IST

Amritpal Singh News: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर और उसका परिवार भी अब जांच के दायरे में है किरण दीप कौर का भी खालिस्तानी कनेक्शन हो सकता है। पुलिस अमृतपाल के संगठन को विदेश से हो रही फंडिंग की भी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसियों को पंजाब के अलग-अलग जिलों में 128 बैंक खातों का पता चला है जिनसे विदेशी फंडिंग की जा रही थी।

Amritpal Singh : ड्रग्स तस्कर भगोड़े अमृतपाल के मामले की जांच जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। अमृतपाल सिंह का एक ऑडियो भी सामने आया है जिसमें वह लड़कियों से वह अपने अवैध रिश्तों का खुलासा कर रहा है। एक ऑडियो में तो वो दावा कर रहा है कि एक लड़की शादी करने के लिए उसके पीछे पड़ी है। ये ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बीते छह दिनों से फरार है अमृतपाल

बीते शनिवार से अमृतपाल फरार है। पंजाब पुलिस बीते छह दिनों से उस पकड़ने की कोशिश कर रही है लेकिन अब तक वह हाथ नहीं लग पाया है। पंजाब के अलावा राजस्थान, उत्तराखंड और महाराष्ट्र की पुलिस उसकी तलाश में हैं। पंजाब पुलिस ने अलग-अलग हुलिए वाली उसकी कई तस्वीरें जारी की हैं। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है। पड़ोसी राज्यों में तलाशी अभियान भी चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के परिवार से अमृतपाल को सरेंडर कराने के लिए कहा है लेकिन परिवार ने साप कहा कि उनका उससे कोई संपर्क नहीं है।

अमृतपाल की पत्नी जांच की रडार पर

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर और उसका परिवार भी अब जांच के दायरे में है किरण दीप कौर का भी खालिस्तानी कनेक्शन हो सकता है। पुलिस अमृतपाल के संगठन को विदेश से हो रही फंडिंग की भी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसियों को पंजाब के अलग-अलग जिलों में 128 बैंक खातों का पता चला है जिनसे विदेशी फंडिंग की जा रही थी।

कोर्ट में अमृतपाल के साथियों की पेशी

वहीं, पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने पर अमृतपाल के 11 साथियों को कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के बाहर भारी सुरक्षा बल मौजूद हैं। अमृतपाल को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। खासकर नांदेड़ जिला की पुलिस सबसे ज्यादा अलर्ट है। नांदेड़ पुलिस हर आने जाने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए है। महाराष्ट्र एटीएस भी सतर्क है। उत्तराखंड पुलिस ने उधम सिंह नगर और हरिद्वार में सघन चेकिंग अभियान चलाया है। साथ ही सभी इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article