क्राइम

कोल्ड ड्रिंक में पति को जहर देकर हत्या, ससुराल बुलाकर मर्डर करने का आरोप, अलीगढ़ का मामला

अलीगढ़ में एक शख्स को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर हत्या कर दी गई आरोप पत्नी और ससुरालीजनों पर लगा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Aligarh Murder:अलीगढ़ में पति को ससुराल बुलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। पत्नी व ससुरालीजनों ने कोल्ड ड्रिंक में पति को जहर मिलाकर पिलाया जिस से पूर्व फौजी पति की मौत हो गई। मृतक पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल पहुंचा था। पति और पत्नी के बीच अनबन के चलते सुलह के लिए फौजी गया था। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद जब उसकी हालत खराब हुई तब फौजी ने फोन पर भाई से जहर देने की शिकायत की।

दोनों भाइयों की फोन पर बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामला पिसावा थाना इलाके के गांव दमुआका का है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

दरअसल टप्पल थाना क्षेत्र के गांव मथना कीलपुर का रहने वाले मेघ श्याम का अपनी पत्नी पिंकी से पिछले कई वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पिंकी अपने मायके गांव दमुआका में रह रही थी, सुलह के इरादे से अपने बच्चों और पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था। इस दौरान पत्नी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई।

परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे मृत घोषित कर दिया गया

इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मेघ श्याम ने खुद इस बात की जानकारी अपने भाई को फोन पर दी कि उसे ससुराल वालों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया है। मेघ श्याम की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात कह रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article