क्राइम

Agar Malwa Murder: पति ने पत्नी की हत्या कर सबूत मिटाने को शव जलाकर किया राख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 07:14 PM IST

Agar Malwa women Murder: आगर मालवा जिले में एक महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर कर हत्या कर दी और इसके बाद सबूत छिपाने के लिए उसका शव खेत में जला दिया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : BCCL

Agar Malwa Crimes News: आगर मालवा जिले में विवाद के बाद एक पति द्वारा अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर जलाकर खाक करने का मामला सामने आया है। एसपी राकेश सगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम धरोला में करीब 36 वर्षीय सीमा को विवाद के बाद पति ने जमकर मारपीट की, मारपीट के दौरान महिला की मौत हो गई।

मौत के बाद पति ने साक्ष्य छुपाने के लिए घर के समीप खेत मे उसे जलाकर खाक कर दिया। देर शाम ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सुचना पर एसडीओपी पल्लवी शुक्ला नलखेड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची तो घटना स्थल पर महिला जलकर राख हो चुकी थी।

आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है

पुलिस द्वारा घटना स्थल से अवशेष इक्कठे कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी पति मोहन भिलाला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसपी के अनुसार मामले में जप्त किये अवशेषों की डीएनए सहित साइंटिफिक जांच कराई जाएगी।

साक्ष्य छुपाने के लिए लकड़ियां लेकर शव को जला दिया

साथ ही यह भी बताया कि दोनों पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी खेत पर दोनो में विवाद हो गया तो पति ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। जब महिला की मौत हो गई तो साक्ष्य छुपाने के लिए बड़ी मात्रा में लकड़ियां लेकर उसे जला दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article