क्राइम

Gurugram: पैसों के झगड़े में हुई खौफनाक वारदात; ऑटो चालक ने प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर की हत्या

गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऑटो चालक को उसकी गर्भवती लिव इन पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला द्वारा पैसों को लेकर लगातार दबाव डालने पर यह कदम उठाया। घटना की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

Image

गर्भवती लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऑटो चालक को उसके गर्भवती लिव इन पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा गर्भावस्था से जुड़ी जरूरतों के लिए बार-बार पैसे मांगने के चलते आरोपी ने यह अपराध किया। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को साझा की।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली 28 वर्षीय अंगूरी थी। उसका क्षत-विक्षत शव बुधवार को डूंडाहेड़ा गांव में उसके किराए के कमरे से बरामद किया गया। अंगूरी सात महीने की गर्भवती थी। आरोपी 30 वर्षीय अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अनुज ने बताया कि 31 अक्टूबर को पैसों को लेकर उसके और अंगूरी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके दौरान उसने उसे गला घोंटकर हत्या कर दी।

अंगूरी की हत्या के बाद आरोपी शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि अंगूरी की 2023 में मोहम्मद सदरुद्दीन से शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उसने अपने पति से अलग रहना शुरू कर दिया और 2024 में विशाल से कोर्ट मैरिज की। इसके बाद अंगूरी अनुज के संपर्क में आई, जो अक्सर उसके किराए के कमरे में आता था, और इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article