क्राइम

पति या हैवान! लोगों को घर बुलाकर हर रात अपनी पत्नी का कराया रेप, 10 वर्षों तक चली हैवानियत, बनाता था वीडियो

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2023, 10:21 AM IST

Crime News : द टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं का कहना है कि महिला के साथ 10 वर्षों से ज्यादा समय तक रेप की 92 घटनाएं हुईं। महिला से रेप करने वालों में 26 साल से लेकर 73 साल के बुजुर्ग शामिल थे। इनमें से कई आरोपी अब गिरफ्तार हुए हैं। महिला से रेप करने वालों में दमकलकर्मी, गाड़ी चालक, पार्षद, बैंककर्मी, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल थे।

Image

फ्रांस में अपनी पत्नी का रेप कराता था आरोपी।

Photo : BCCL

France News : दुनिया में ऐसे सिरफिरे लोग भी हैं जो क्रूरता एवं वहशीपन की सभी हदें पार कर जाते हैं। अपराध की कुछ घटनाएं शरीर में सिहरन पैदा कर देती हैं। एक ऐसी ही घटना फ्रांस में सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 10 वर्षों तक अपनी पत्नी का रेप कराया। यह व्यक्ति रोजाना पत्नी के खाने में नशीली दवा मिलाकर उसे देता था और जब वह नींद में चली जाती थी तो लोग उसके साथ रेप करते थे।

रेप करने वालों में 73 साल के बुजुर्ग भी

द टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं का कहना है कि महिला के साथ 10 वर्षों से ज्यादा समय तक रेप की 92 घटनाएं हुईं। महिला से रेप करने वालों में 26 साल से लेकर 73 साल के बुजुर्ग शामिल थे। इनमें से कई आरोपी अब गिरफ्तार हुए हैं। महिला से रेप करने वालों में दमकलकर्मी, गाड़ी चालक, पार्षद, बैंककर्मी, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल थे। इस घिनौती वारदात में पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता का भी पता लगा रही है।

पत्नी के खाने में ड्रग्स मिलाता था

आरोपी की पहचान डॉमिनिक पी के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी पत्नी के खाने में एंटी एंग्जाइटी ड्रग लोराजेपाम मिलाकर देता था। पत्नी के बेहोश या नींद में चले जाने के बाद वह अपने 'अतिथियों' को मजान स्थित अपने घर पर बुलाता था। फिर ये लोग उसकी पत्नी का रेप और उसके साथ सेक्सुअल एक्ट्स करते थे। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला का पति इस कृत्य का वीडियो बनाता था। वह अपने पास इन अश्लील वीडियो को अपने यूएसवी ड्राइवर में 'अब्यूज' नाम से सेव करके रखा था। ये सभी वीडियो पुलिस को मिले हैं।

आरोपी के तीन बच्चे भी हैं

अधिकारियों का कहना है कि रेप की ये सभी घटनाएं साल 2011 से 2020 के बीच हुईं। इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने महिला से कई बार रेप किया। डॉमिनिक और उसकी पत्नी की शादी हुए 50 साल से अधिक का समय हो गया है और उनके तीन बच्चे हैं। जांच में यह भी पता चला है कि डॉमिनिक एक ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए इन लोगों के संपर्क में आया था। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सेक्सुअल एक्ट्स के बारे में जानकारी देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article