क्राइम

गुरुजी गिरोह ने की राजधानी दिल्ली में हाईप्रोफाइल ठगी, अमिताभ बच्चन के समधी की 125 करोड़ की कोठी पर किया कब्जा

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 27, 2022, 02:28 PM IST

Delhi News: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के एक रिश्तेदार के साथ दिल्ली में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों- अवनीश चंद झा उर्फ तांत्रिक उर्फ गुरुजी, माजिद अली और राधा कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

New Delhi: राजधानी दिल्ली (Delhi) में हाईप्रोफाइल ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है। यह ठगी किसी और से नहीं बल्कि एक्सार्ट ग्रुप के पूर्व वाइस चेयरमैन अनिल नंदा (Anil Nanda) के साथ हुई है जो महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के समधी राजन नंदा के भाई हैं। चेक बाउंस (Cheque Bounce) के मामले में गिरफ्तारी का डर दिघाकर गुरुजी गिरोह ने उनकी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित कोठी पर कब्जा कर लिया जो करीब 1850 वर्गगज से अधिक में बनी हैं और इसकी अनुमानित कीमत करीब 125 करोड़ रुपये हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया है।

तिहाड़ में हुई थी मुलाकात

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, इस मामले में अवनीश झा उर्फ गुरुजी उर्फ तांत्रिक, माजिद अली, धर्मेंद्र सिंह, अशोक, विवेक, राधा कृष्ण और कन्नू के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपति पर कब्जा करने, आपराधिक साजिश रचने सहित आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।अवनीश, राधाकृष्ण और माजिद को अरेस्ट भी कर लिया गया है। अनिल नंदा ने 2016 में किसी मामले में तिहाड़ जेल गए तो उनकी मुलाकात अवनीश से हुई। 2019 में जब अवनीश छूटकर आया तो उसने नंदा से मुलाकात की और खुद को कानूनी सहायता चलाने वाली फर्म का मुखिया बताया। इसके बाद नंदा से दोस्ती हुई तो उन्होंने अवनीश से अपने लिए एक सहायक मांगा। इसके बाद अवनीश से चतुराई से राधाकृष्ण को वहां सहायक बनवा दिया।

इस तरह की ठगी

कुछ समय बाद अवनीश और राधाकृष्ण ने नंदा को धमकी देना शुरू कर दिया और चेक बाउंस का हवाला देते हुए गिरफ्तारी का डर दिखाने लगे। इसके बाद समझौता करने के लिए बुलाया तो फिर नंदा को बंधक बना लिया तथा विभिन्न दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित कोठी पर कब्जा कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता अनिल नंदा की उम्र 70 साल है जो अविवाहित हैं।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article