क्राइम

मैनपुरी में एसपी को वोट ना देने पर महिला पर फायरिंग, आरोपी के घर बुलडोजर ने दी दस्तक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 09:03 AM IST

लोकतंत्र में असहमति का अधिकार हर एक शख्स को होता है। लेकिन मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ऊपर महज इसलिए फायरिंग की गई उसने समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया था।

समाजवादी पार्टी के बारे में बीजेपी नेता कहते हैं कि यह तो गुंडों की पार्टी है, सिस्टम को बेपटरी करना इनके नेताओं की आदत सी बन गई है। जब समाजवादी नेताओं को लगता है कि वो बातों के जरिए अपनी बात नहीं रख पाते हैं तो मारपीट का सहारा लेते हैं। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव की बड़ी जीत हुई है। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आई जो हैरान करने वाली है। बताया जा रहा है कि एक महिला पर सिर्फ इसलिए फायरिंग की गई क्योंकि उसने समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया था। इस तरह की खबर सामने आने के बाद आरोपी के घर पर बुलडोजर ने दस्तक दी। जिला प्रशासन का कहना है कि पीड़ित महिला के आरोप की जांच भी कराई जा रही है। इस घटना के लिए जो लोग भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोकतंत्र में कोई भी शख्स किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ वोट देने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। चुनाव के बाद रंजिशन इस तरह की घटनाएं होती हैं। लेकिन जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article