क्राइम

Kanpur: कानपुर के अपराधियों में पुलिस का खौफ, क्राइम से किया तौबा, दोनों हाथ उठाकर ली शपथ, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 01:21 PM IST

Kanpur Crime News : गिरफ्तार इन सभी अपराधियों ने गुरुवार को पुलिस के सामने इस बात की शपथ ली कि भविष्य में वे किसी तरह के अपराध में शामिल नहीं होंगे और न ही कोई अपराध करेंगे। अपराधियों का शपथ लेने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

Image

कानपुर में अपराध न करने की शपथ लेते अपराधी।

Photo : Twitter

Kanpur Crime News : कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में अपराधी खौफ में हैं। एक वीडियो में अपराधियों में पुलिस के इस खौफ को साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में आगजनी, फायरिंग और बमबाजी मामले में गिरफ्तार सात अपराधी हाथ उठाकर कसम खाते हुए नजर आए हैं। अपराधी प्रतिज्ञा करते हैं कि वे आगे कोई भी अपराध नहीं करेंगे और जांच में हमेशा पुलिस का सहयोग करेंगे। वायरल वीडियो कानपुर नगर के थाना चेकरी का है। अलग-अलग मामलों में पुलिस को इन अपराधियों की लंबे समय से तलाश थी।

भविष्य में अपराध में शामिल न होने की ली शपथ

गिरफ्तार इन सभी अपराधियों ने गुरुवार को पुलिस के सामने इस बात की शपथ ली कि भविष्य में वे किसी तरह के अपराध में शामिल नहीं होंगे और न ही कोई अपराध करेंगे। अपराधियों का शपथ लेने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे कहते पाए गए हैं कि आगे वे पुलिस का सहयोग करेंगे और कहीं भी अवैध गतिविधियों के बारे में पता चलने पर उसकी जानकारी पुलिस को देंगे।

'करोगे बवाल तो यही होगा हाल'

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि थाना चेकरी में उपद्रव करने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शपथ दिलाई। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अपराधियों के शपथ वाला वीडियो ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में कहा गया है कि उपद्रवी और असमाजिक तत्वों को कानपुर पुलिस का कड़ा संदेश-करोगे बवाल तो यही होगा हाल।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article