क्राइम

बहुत शातिर निकला फरहान अख्तर की मां का ड्राइवर, अभिनेता के कार्ड से जालसाजी कर कार में 12 लाख का तेल भरवाया

बांद्रा पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ड्राइवर नरेश सिंह (35) पर आरोप है कि उसने फरहान अख्तर के नाम पर जारी कार्ड का इस्तेमाल कर उनकी मां हनी ईरानी की गाड़ियों में पेट्रोल भरवाया। जांच में सामने आया कि ड्राइवर पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप करता था और वहां का कर्मचारी अरुण सिंह (52) उसे कैश लौटा देता था,जिसमें से वह अपना हिस्सा काट लेता था।

Image

फरहान अख्तर के कार्ड के साथ जालसाजी। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर और बांद्रा झील के पास स्थित पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बांद्रा पुलिस ने ड्राइवर नरेश रामविनोद सिंह और पेट्रोल पंप के कर्मचारी अरुण अमर सिंह के खिलाफ BNS की धारा 316(2),318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया।

हनी ईरानी की गाड़ियों में पेट्रोल भरवाया

बांद्रा पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ड्राइवर नरेश सिंह (35) पर आरोप है कि उसने फरहान अख्तर के नाम पर जारी कार्ड का इस्तेमाल कर उनकी मां हनी ईरानी की गाड़ियों में पेट्रोल भरवाया। जांच में सामने आया कि ड्राइवर पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप करता था और वहां का कर्मचारी अरुण सिंह (52) उसे कैश लौटा देता था,जिसमें से वह अपना हिस्सा काट लेता था। 1 अक्टूबर को ईरानी की मैनेजर दिया भाटिया (36) ने बांद्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि ड्राइवर और पंप कर्मचारी ने मिलकर लगभग 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

फरहान के 3 कार्डों का उपयोग किया

जांच में पता चला कि जिस कार में वह पेट्रोल भरवाता था उसकी क्षमता 35 लीटर थी,लेकिन उसके खाते में 62 लीटर डीजल भरा हुआ दिखाया गया। जब भाटिया ने नरेश सिंह से पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और केवल एक कार्ड से पेट्रोल-डीजल भरवाने की बात कही। बाद में जांच में साफ हुआ कि उसने फरहान अख्तर के नाम पर जारी तीन कार्डों का उपयोग किया था।

पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप कराता था

इतना ही नहीं,आरोपी ने उस गाड़ी के लिए भी तेल खरीदा था जो सात साल पहले ही बेच दी गई थी।पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि यह गड़बड़ी उसने ही की थी। आरोपी ड्राइवर ने बताया कि वर्ष 2022 में उसने फरहान अख्तर के पूर्व ड्राइवर से ये कार्ड लिए थे और तब से ही वह बांद्रा झील के पास एस.वी. रोड पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप करता था। कार्ड से ईंधन भरे बिना ही उसे कैश मिल जाता था, जो 1,000 से 1,500 रुपये के बीच होता था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (2) (आपराधिक विश्वासघात) 318 (4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article