animal cruelty: शराब का नशा कितना बुरा होता है इसकी बानगी उस वक्त दिखी जब नशे की हालत में दो शराबी कुत्ते के पिल्ले के साथ हैवानियत कर बैठे, उन्होंने कुत्ते के पिल्लों की कान और पूंछ को काटकर खा लिया वो भी नमक लगाकर, इस हैवानियत के बाद कुत्तों के इन पिल्लों की हालत खराब है। इस मामले के सामने के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, वहीं पुलिस गंभीर धाराओं के मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच में जुट गई है।
ये शर्मनाक किस्सा उत्तर प्रदेश के बरेली का है यहां की फरीदपुर तहसील एसडीएम कॉलोनी के पीतांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास दो लोग शराब पी रहे थे और नशे की हालत में कुत्ते का पिल्ला नजर आया तो उन्होंने उसे दबोचा और उन्हें बेरहमी से पीटा, इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो पीटने के बाद कुत्ते के पिल्लों को घसीटते हुए ले गए।
दोनों कान काटने के बाद वह उन्हें कच्चा ही खा गए
बताते हैं कि दोनों कान काटने के बाद वह उन्हें कच्चा ही खा गएऔर शराब पीते रहे, फिर उसे छोड़ दिया और काले रंग के एक और पिल्ले को पकड़ लाए और उसकी पूंछ काट दी फिर उस पूंछ को भी खा गए।
खून से लथपथ दोनों पिल्लों को कमरे में बंद कर दिया
इसके बाद खून से लथपथ दोनों पिल्लों को कमरे में बंद कर दिया, मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पीपुल्स फॉर एनीमल्स (PFA) के रेस्क्यू प्रभारी को दी गई, इसके बाद उन्होंने पिल्लों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
लोगों का गुस्सा फट पड़ा है और वो कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं
आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है, पुलिस ने बताया कि 'मुकेश समेत दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी', इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर और इसके अलावा भी लोगों का गुस्सा फट पड़ा है और वो इन अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
