Delhi Crime News: दिल्ली के मंगोलपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मीना नाम की हिंदू महिला का मर्डर (Murder) कर उसकी लाश को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पुलिस ने 54 साल की मीना की लाश को कब्रिस्तान से निकाला जो 2 जनवरी से लापता थीं और उसकी गुमशुदगी को लेकर मंगोलपुरी (Mangolpuri) थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस (Delhi Police) लगातार मीना की तलाश कर रही थी। मीना के परिवार को मोबिन पर शक था कि मोबिन मीना के साथ कुछ गलत किया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की निशानदेही पर पुलिस ने मोबिन को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की जिसके बाद इस पूरे मर्डर केस का खुलासा हुआ फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। दिल्ली पुलिस ने बताया, 'मुख्य आरोपी मुबीन सहित तीन लोगों को 54 वर्षीय महिला मीना की हत्या करने और उसके शव को मंगोलपुरी थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा पूछताछ के दौरान खुलासा करने के बाद पुलिस ने कल शव को कब्रिस्तान से बरामद किया।'
इस वजह से की हत्या
पुलिस के मुताबिक मृत महिला एक माइक्रो फाइनेंसर थी जो रेहड़ी-पत्री हॉकर्स को दैनिक आधार पर ऋण देती थी। वह 2 जनवरी को लापता हो गई थी। जांच के दौरान, मोबिन और नवीन को पकड़ा गया और खुलासा हुआ कि उन्होंने एक अन्य आरोपी रेहान के साथ मिलकर उसकी हत्या की। पुलिस ने बताया, 'उन्होंने उसे 2-3 जनवरी की दरम्यानी रात को नांगलोई कब्रिस्तान में दफना दिया। वह लगातार उनसे पिछला कर्ज लौटाने के लिए कह रही थी। वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।'
