क्राइम

Delhi Triple Murder: दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, बेटे ने मां-बाप और भाई को उतारा मौत के घाट

राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मैदान गढ़ी थाना इलाके में ट्रिपल मर्डर होने से सनसनी फैल गई।

Image

(फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मैदान गढ़ी थाना इलाके में ट्रिपल मर्डर होने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक महिला की मुह बांध कर हत्या की गई और फर्श पर एक शख्स का शव खून से लतपथ पड़ा मिला है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला खरक गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, छोटे बेटे अपने बड़े भाई, पिता और मां की हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें पीसीआर पर एक कॉल प्राप्त हुई थी। कॉलर ने बताया कि यहां पर एक लड़के ने अपना हाथ काट लिया है। घर पर बहुत सारा खून पड़ा हुआ और उसे मदद चाहिए। सूचना पर तुरंत मैदान गढ़ी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घर में प्रवेश करने पर दो लोगों के शव खून से लथपथ पड़े थे, जबकि पहली मंजिल पर एक महिला का शव पड़ा था। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (45-50 वर्ष), रजनी (40-45 वर्ष) और ऋतिक करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।

फिलहाल, एफएसएल टीम और अपराध टीम निरीक्षण के लिए घटनास्थल पर पहुंची है। वारदात स्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वारदात के बाद मृतक दंपत्ति का बेटा सिद्धार्थ मौके से फरार है। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ का मानसिक उपचार चल रहा था। प्रथम दृष्टया यह भी सामने आया है कि उसने किसी को बताया था कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है और अब वह यहां नहीं रहेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article